पंडित जी से रिश्ते : जब नेहरू ने अटल का परिचय ब्रिटिश पीएम से करवाया

Update: 2018-08-16 11:40 GMT

लखनऊ : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत काफी नाजुक है। उनके चाहने वाले उनके सेहतमंद होने की दुआएं कर रहे हैं। इस बीच हम आपको उनसे जुड़ा एक खास किस्सा बताते हैं।

अटल के भाषणों से प्रभावित नेहरू

वर्ष 1957 में अटल बिहारी वाजपेयी बलरामपुर लोकसभा से जीत कर संसद पहुंचे। अटल जब भी सदन में बोलते तो मुद्दे पर पकड़ और जानकारी पूरी होती थी। सदन में बैठे अन्य सदस्य उस दौरान मंत्रमुग्ध हो उनको सुना करते थे। सबसे खास बात ये है कि इनमें स्वयं तत्‍कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी शामिल थे।

मजे की बात ये है कि अटल उस समय सदन की पिछली बेंचों पर बैठते थे। लेकिन जब पीएम नेहरू को पता चलता कि अटल बोलने वाले हैं तो वो उनके भाषणों को खासी तवज्‍जो देते थे।

जब नेहरू ने अटल का परिचय ब्रिटिश पीएम से करवाया

अटल बिहारी वाजपेयी- ए मैन फॉर ऑल सीजन' किताब में लिखा है कि एक बार ब्रिटिश पीएम इंडिया आए तो पीएम नेहरू ने अटल से उनका परिचय कराते हुए कहा, "इनसे मिलिए। ये विपक्ष के उभरते हुए युवा नेता हैं। मेरी हमेशा आलोचना करते हैं लेकिन इनमें मैं भविष्य की बहुत संभावनाएं देखता हूं।"

Tags:    

Similar News