VIDEO में देखिए इस एयरलाइंस में होस्टेस करती हैं बिकनी में मॉडलिंग शो

Update: 2016-03-29 07:17 GMT

लखनऊ: नए-नए तरह के आइडिया और कारनामों की दुनियाभर में कमी नहीं है। कुछ ऐसा ही यूनिक आइडिया वियतनाम की एक एयरलाइंस में देखने को मिला। यहां की वियतजेट एविएशन एयरलाइंस एयरहोस्टेस से मॉडलिंग भी करवाती है। मॉडलिंग भी ऐसी की आप सुनकर हैरान रह जाएंगे। इस एयरलाइंस में एयरहोस्टेस बिकनी शो करती हैं। इससे ये एयरलाइंस हिट हो गई है।

VIDEO में देखिए, कैसे करती है एयरलाइंस में बिकनी शो...

Full View

अपने आइडिया से इस एयरलाइंस की सीईओ गुएन थी फुयोंग थाओ वियतनाम की पहली महिला अरबपति बन गई है । दरअसल थाओ ब्लूमबर्ग के बिलिनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, वियतनाम की पहली प्राइवेट एयरलाइंस वियतजेट अगले तीन महीने में आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी की कुल वैल्यूएशन 100 करोड़ डॉलर मतलब 6700 करो़ड़ डॉलर के पार पहुंच चुकी है।

एयरलाइंस कंपनी यात्रियों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के एडवरटाइजमेंट देती है। इसी तरह वियतजेट ने भी किया। इस एयरलाइंस ने होस्टेस को लाल-पीली बिकनी पहनाकर प्रमोशनल ऐड कैंपेन की शुरुआत की।

इस कॉन्सेप्ट के साथ होस्टेस को विमान के अंदर बिकनी पहनी पड़ती है। यात्रियों को मनोरंजन तो मिलता है साथ ही इस कॉन्सेप्ट से कंपनी को बहुत फायदा हुआ है। ये देश की नंबर वन कंपनी बन गई है।

इस पर कंपनी की मालकिन थाओ का कहना है कि अगर लोग एयरलाइंस को बिकनी के कॉन्सेप्ट से देखते है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हमारे लिए तो इतना ही काफी है कि यात्री इससे खुश हैं।

ये भी पढ़ें... नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान, अमिताभ और कंगना रहे बेस्ट एक्टर

थाओ ने काम की शुरूआत 1988 में की थी। उस समय वे मास्को में इक्नॉमिकिस और फाइनेंस की पढ़ाई कर रही थी। शुरुआत में उन्होंने ट्रेड डिस्ट्रीब्यूटर का काम किया। वे पहले जापान, हांगकांग से कपड़े लाकर रुस में बेचती थी।

उसके कुछ साल बाद उन्होंने वियतनाम की सरकारी एयरलाइंस को मात देने के लिए कंपनी खोली तो कंपनी को आगे बढ़ाने और स्टाफ की सैलरी कैसे बढ़ें। इस सोच के साथ काम किया तो नए आइडिया आते गए और उसी का नतीजा है कि आज एयरलाइंस कंपनी वियतनाम के डॉमेस्टिक एयरलाइंस में ऊंचे पायदान पर है।

ये भी पढ़ें... बेबी बंप के साथ सलमान की बहन ने कराया फोटोशूट, पति आयुष ने भी दिया साथ

ये एयरलाइंस एशिया के 47 सिटीज में सेवा दे रही है। इनमें सिंगापुर,बैंकॉक और सियोल भी शामिल है। उनका सपना एशिया की नंबर वन एरिमेट्स एयरलाइंस बनाने का है। इस एयरलाइंस की रियल स्टेट में भी अच्छी भागीदारी है।

Tags:    

Similar News