गजब : कॉन्डम नहीं जनाब अब ड्यूरेक्स लाया कुछ और भी...सिर्फ आप के लिए

Update: 2017-03-24 13:53 GMT

नई दिल्ली : अभीतक आप को पता होगा कि ड्यूरेक्स सिर्फ कॉन्डम बनाती है। लेकिन ऐसा नहीं है, ये कंपनी एकबार फिर यूथ को फोकस कर अपना नया प्रॉडक्ट मार्केट में ला रही है। इस नए प्रॉडक्ट के ब्रैंड ऐंबैसडर भी एक्टर रणवीर सिंह हैं। अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए की हम किसकी बात कर रहे हैं। तो ड्यूरेक्स के साथ रणवीर का नया टीजर देखिये, फिर आपको समझ आएगा की हम किसकी बात कर रहे हैं।

ये भी देखिए : डिप्टी CM केशव मौर्या को MLA बनाने के लिए BJP के इस विधायक ने की सीट छोड़ने की पेशकश

टीजर में रणवीर चेंजरूम में यह कहते नजर आ रहे हैं कि ड्यूरेक्स अब अपनी जींस लॉन्च कर रहा है। लेकिन इसमें बहुत कुछ छुपा संदेश है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर यूजर्स कन्फ्यूज हैं कि रणवीर जींस की ही बात कर रहे हैं या कॉन्डम की।

इसके बाद ड्यूरेक्स इंडिया ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्विट कर जानकारी दी की यह टीजर जींस के लिए है। ट्वीट में एक पेज लिंक भी है। ड्यूरेक्स बनाने वाली कंपनी रेकिट बेंकिसर के मार्केट डायरेक्टर रोहित जिंदल के मुताबिक नए प्रॉडक्ट के लिए उन्होंने दुनिया के बेस्ट डिजाइनर्स को चुना है।

अगली स्लाइड में देखिए ट्विट और वीडियो

नोट : कंपनी ने अप्रैल फूल बनाया है, वो जींस नहीं कॉन्डम का ही नया प्रॉडक्ट ला रही है।



Tags:    

Similar News