समाज के तानों का ऐसा पर बरपा कहर, खा लिया हरियाणवी डांसर सपना ने जहर

Update: 2016-09-05 06:28 GMT

हरियाणा: लोगों की टिप्पणी और अश्लील मैसेज से तंग आकर हरियाणा के डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने सुसाइड करने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर सपना के कैरेक्टर को लेकर अफवाह उड़ी जा रही थी जो उनके लिए असहनीय था। अपने सुसाइड नोट में सिंगर ने सारी बातें लिखी है। उनके एक गाने को लेकर गुड़गांव में SC/ST एक्ट के तहत केस भी दर्ज हुआ था।

Full View

सौजन्य: मोर म्यूजिक

आगे की स्लाइड्स में देखिए सपना के गानों की एक झलक

Full View

सौजन्य: मोर म्यूजिक

सुसाइड में क्या लिखा सपना ने

सपना ने सुसाइड नोट में लिखा है कि सोशल मीडिया पर हुए उनके बारे में कमेंट और गालियों से वे परेशान है। नवाब सतपाल तंवर नाम के व्यक्ति पर भी उनके खिलाफ षड़यंत्र रचने के आरोप लगाया हैं।

Full View

सौजन्य: मोर म्यूजिक

क्या है पूरा मामला?

सिंगर सपना ने गुडगांव के एक गांव में 17 फरवरी 2016 को एक गाना (रागीनी) गाया था। जिसको लेकर विवाद हुआ था। स गाने में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों पर गांव के ही सतपाल तंवर नाम व्यक्ति को आपत्ति थी। इसको लेकर उसने गुड़गांव के 29 सेक्टर में SC/ST एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से फेसबुक पर सपना के खिलाफ लोगों ने अभियान छेड़ दिया था।

आगे की स्लाइड्स मेंं देखिए सपना चौधरी के जिस गाने पर हुआ था विवाद

Full View

सौजन्य: मोर म्यूजिक

मांफी मांगने के बाद भी नहीं रुका मेंटल टॉर्चर

सपना के परिवार का आरोप हैं की इस पूरे मामले के पीछे सतपाल तंवर नाम का व्यक्ति है। सपना ने अपने सुसाइड नोट में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी गुहार लगाई है, लेकिन सिर्फ केस तक ये मसला सीमित नहीं रहा। सपना के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक कैम्पेन चला दिया गया। उसके खिलाफ अभद्र बातें लिखी गई। सपना का कहना था कि वो एक पुराना गीत है। इसके बावजूद सपना ने सोशल मीडिया पर माफ़ी मांगी, लेकिन अभद्र शब्दों का इस्तमाल नहीं रुका।

आगे की स्लाइड्स मेंं देखिए सपना चौधरी के फेमस गाने

Full View

सौजन्य: मोर म्यूजिक

फिलहाल नजफगढ़ के एक अस्पताल में सपना का इलाज चल रहा है जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। सपना चौधरी हरियाणा की जानी-मानी सिंगर और डांसर हैं, उनके लाखों फैन हैं, लेकिन कई लोगों को करियर का प्लेटफार्म देने वाला सोशल मीडिया सपना के लिए जी का जंजाल बन गया

Tags:    

Similar News