OMG: इस तकिया की कीमत से उड़ेंगे होश, जानिए इसकी खासियत

Update: 2018-07-13 09:45 GMT

जयपुर:दुनिया में कई ऐसी नायाब चीजों के बारे में सुना होगा जिनकी कीमत जानकर होश उड़ गए होंगे। क्योंकि इंसान अपने शौक को पूरा करने के लिए कीमत की फिक्र नहीं करता हैं। ऐसी-ऐसी चीजों को खरीदता हैं जिनकी कीमत भी बहुत ऊंची होती है और वो चीज भी अनोखी होती हैं। ऐसी ही चीज जिसकी कीमत लाखों में हैं और वो हैं एक तकिया। इस एक तकियाकी कीमत लाखों में हैं। यह दुनिया का सबसे महंगा तकिया है।

सावधान! 2024 तक होगा भारत सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश

इसे नीदरलैंड के फीजीओ थैरेपिस्ट ‘थीम्स वेंडर हिल्स’ ने 15 सालों की कड़ी मेहनत और रिसर्च के बाद बनाया है। इसकी कीमत 57,000 डॉलर यानी करीब 36 लाख रुपए हैं। इसे मल्बरी सिल्क, मिस्त्र के कॉटन और 24 कैरट गोल्ड फैब्रिक से बनाया गया है। इस तकिये में नीलम, सोने और हीरे से लगे हुए है। इसमें लगा फोम रोबोटिक मिलिंग मशीन का है।

इसकी जिप में 4 हीरे और एक नीलम लगा है। इसे एक मशहूर इंटरनेशनल ब्रैंड के बॉक्स में रखा गया है। इसे लगाकर सोने वालों को बेहद आराम महसूस होगा और इसके साथ ही नींद न आने वाली समस्या से भी पीछा छूट जायेगा। हिल्स का दावा है कि, इसके इस्तेमाल से मरीज की नींद संबंधी बीमारियां दूर हो जाएंगी।

Tags:    

Similar News