OMG: मुकेश अंबानी इतने दिन तक देश का खर्चा उठा सकते हैं,रॉबिन हुड इंडेक्स का दावा

Update:2018-02-14 10:15 IST

जयपुर:अमेरिका ब्लूमबर्ग ने 2018 में रॉबिन हुड इंडेक्स बनाया है। इस इंडेक्स में कुल 49 देशों को शामिल किया गया है। इंडेक्स में 2017 के अंत में देश के सबसे धनी व्यक्ति की संपत्ति और उस देश की सरकार को चलाने के लिए रोजाना आने वाले खर्च की तुलना की गई है। इस के अनुसार देश को सख्त जरूरत होने पर मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति से इस देश के सरकारी खर्च को 20 दिनों तक चलाया जा सकता है। भारत सरकार का रोजाना खर्च 198.72 करोड़ डॉलर है, जबकि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 40.30 अरब डॉलर है। आंकड़ों के मुताबिक यानी इस इंडेक्स के द्वारा पता लगता है कि मुकेश अंबानी 20 दिनों तक किसी भी आपातकाल की स्थिति में सरकार का खर्च चला सकते हैं।

यह पढ़ें..सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रमेश सिप्पी बने पहले राजकपूर पुरस्कार के हकदार

जिस देश के अमीर शख्स की संपत्ति के इस्तेमाल से सबसे ज्यादा दिनों तक देश का सरकारी खर्च चल सकता है, तो वो देश है सायप्रस। सायप्रेस के सबसे अमीर शख्स जॉहन फ्रेडरिक्शन की संपत्ति से 441 दिनों तक का सायप्रस का सरकारी खर्च निकल सकता है। दूसरे देश और उनके अमीर शख्सियतों की बात करें तो, चीन के सबसे अमीर शख्स जैक मा की संपत्ति से आपातकाल की स्थिति में चान का सरकारी खर्च 4 दिन चल सकता है। अमेरिका और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस की संपत्ति से 5 दिन तक अमेरिका का सरकारी खर्च निकल सकता है।

Tags:    

Similar News