जरा संभलकर! अगर जाएंगे इस कुएं के पास तो बन जाएंगे पत्थर

Update: 2016-08-08 11:14 GMT

इंग्लैंड वर्ल्ड में कहीं चले जाइए मिस्ट्री की कमी नहीं मिलेगी। कहीं भूतों का संसार होगा तो कहीं मुर्दो के साथ रहते लोग मिल जाएंगे। दुनिया में आपको बहुत सी ऐसी जगहें मिल जाएगी जहां आश्चर्यजनक बाते देखने को आसानी से मिल जाएगी। आज आपको एक ऐसे ही आश्चर्य के बारे बताने जा रहे है। इग्लैंड में एक कुआं है जिसमें कुछ भी गिरता है तो पत्थर का बन जाता है। इंग्लैंड के न्यर्जबरो में ये कुआं है। यहां के लोग इसे दैत्य का कुआं मानते हैं।

कुए के संबंध में रहस्य अभी अनसुलझा है। वैसे भी किसी के लिए भी ये आश्चर्य से कम नहीं है कि कुएं में गिरने वाली कोई भी चीज पत्तियां, लकड़ी या कोई जीव सब पत्थर बन जाता है। ये कुआं नीद नदी के पास है जहां कोई भी जाना पसंद नहीं करता है।

कई सदियों से है रहस्य बरकरार

आज भी कुआं में 18 वीं सदी की विक्टोरियन टॉप हैट को पत्थर बने देखने को मिलता है। यहां ने वाले लोगों का कहना है कि कुछ भी समान अगर कुएं के पास छूट जाएं तो वो पत्थर जरूर बन जाता है। लोगों को यहा आने पर टैडी बियर, साइकिल और केतली जैसी चीजें पत्थर में तब्दिल ही दिखती है।

इस कारण बनता है पत्थर

इंग्लैंड सरकार ने इसे टूरिज्म के रुप में विकसित करना मन बना लिया है। यहां आनेवाले लोग अपना सामान लटका जाते हैं, ताकि बाद में उसे पत्थर में बदलता देख सकें। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस कुएं के पानी में कुछ ऐसे तत्व है जिसकी मात्रा ज्यादा है। जिससे हर चीज पत्थर बन जाती है, लेकिन आज भी अच्छी तरह से इसे प्रमाणित नहीं किया जा सका है।

Tags:    

Similar News