VIDEO: हुक्का बार के नाम पर चल रहा नशे का बाजार, पुलिस ने छापा मार कई को दबोचा

शहर में धड़ल्ले से खुल रहे हुक्का बार में जमकर पार्टियां हो रही हैं इन पार्टियों में शिरकत करने वाले लड़के लड़कियों को जश्न और पार्टियों के नाम पर नशे का सेवन कराया जा रहा है। गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर 44 लड़के और 3 लड़कियों को पकड़ा है जबकि दर्जनों लड़के, लडकियां और हुक्का बार का संचालक फरार हो गए।

Update: 2016-10-13 16:51 GMT

हुक्का बार में छापेमारी के दौरान पूछताछ करते पुलिसकर्मी

कानपुर: शहर में धड़ल्ले से खुल रहे हुक्का बार में जमकर पार्टियां हो रही हैं। इन पार्टियों में शिरकत करने वाले नौजवान लड़के लड़कियों को जश्न और पार्टियों के नाम पर नशे आदि बनाया जा रहा है। गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर 44 लड़के और 3 लड़कियों को धर दबोचा। जबकि दर्जनों लड़के, लडकियां और हुक्का बार का संचालक मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें ...नशेबाजों का अड्डा है कैंट स्टेशन, लाश उठवा कर पुलिस देती है नशे की छूट

हुक्काबार में पुलिस ने की छापेमारी

दरअसल इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब गुरुवार को कानपुर के गोविंद नगर थाने की पुलिस ने सीओ गोविंद नगर के साथ मिलकर नौबस्ता थाना क्षेत्र में स्थित 'द बर्निंग हुक्का बार' में छापेमारी की। यह हुक्का बार बिना लाइसेंस के अवैध रुप से चल रहा था। अचानक हुई इस छापेमारी से हुक्का बार में अफरातफरी मच गई और पूरे इलाके में हडकंप मच गया। हालांकि की पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके के लोग खुश हैं।

यह भी पढ़ें ... भूख के आगे बिकता बचपन: नशे का कारोबार करने को मजबूर हैं ये मासूम

पुलिस ने मौके से बरामद की कई नशीली और आपतिजनक चीजें

-पुलिस ने मौके से शराब और बीयर की खाली और भरी बोतलें, सिगरेट समेत कई और आपत्तिजनक चीजें बरामद की हैं।

-बताया जा रहा है कि यह हुक्का बार इमरान नाम का युवक चला रहा था।

-वह पार्टियों के नाम पर 250-300 रुपए के पार्टी पास उपलब्ध कराता था।

-जिसमें लड़कियों की एंटी फ्री थी।

-पार्टी में लड़के लड़कियों को एक हॉल में डीजे की म्यूज़िक पर बीयर, शराब, सिगरेट और हुक्के के साथ ही खाने पीने की चीजें अलग से पेमेंट करने पर दी जाती थी।

यह भी पढ़ें ... VIDEO: खेतों पर भी चढ़ा नशे का खुमार, देसी दारू पीकर लहलहा रही हैं फसलें

क्या कहना है पुलिस का ?

-हिरासत में लिए गए लड़के लड़कियों से थाने ले जाकर पुलिस ने पूछताछ की है।

-सीओ गोविंद नगर ज्ञानेंद्र सिंह ने छापेमारी की जानकारी देते हुए बताया कि हुक्का बार के संचालक के बारे में जानकारी की जा रही है।

-उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज और वीडियो

Full View

Tags:    

Similar News