#SaudiArabia में महिलाओं के अच्छे दिन, मिली कार चलाने की अनुमति

सऊदी अरब में अब महिलाओं के अच्छे दिन आ गए हैं। सऊदी अरब में भी महिलाएं अब गाड़ी चला सकेंगी। सऊदी अरब के शासक सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद ने देश में महिलाओं को कार ड्राइव करने की अनुमति दे दी है।

Update: 2017-09-27 01:10 GMT
#SaudiArabia में महिलाओं के अच्छे दिन, मिली कार चलाने की अनुमति

रियाद : सऊदी अरब में अब महिलाओं के अच्छे दिन आ गए हैं। सऊदी अरब में भी महिलाएं अब गाड़ी चला सकेंगी। सऊदी अरब के शासक सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद ने देश में महिलाओं को कार ड्राइव करने की अनुमति दे दी है। सऊदी के विदेश मंत्रालय ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा कि सऊदी अरब ने महिलाओं ड्राइव करने की अनुमति दे दी है।



शाही आदेश में मंत्री स्तर की कमिटी का गठन करने कहा गया है जो 30 दिन के भीतर सुझाव पेश करेगी और जून 2018 तक इस आदेश को पारित किया जाएगा।

हालांकि, आदेश में कहा गया है कि यह शरिया मानकों के मुताबिक होगा। बता दें कि सऊदी अरब में सालों से महिलाओं इस मांग के लिए प्रदर्शन करती रही हैं। इस मुद्दे पर सऊदी में लंबे समये से बहस चल रही थी।

यह भी पढ़ें ... उम्मीद से बड़ा निर्णय ! सऊदी अरब लड़कियों के स्कूलों में शारीरिक शिक्षा करेगा शुरू

कुछ साल पहले महिलाओं ने मिलकर "विमेन2ड्राइव" नाम की एक मुहिम छेड़ी थी, जिसके तहत उन्होंने सोशल मीडिया पर महिलाओं की ड्राइव करते हुए तस्वीरें डाली थीं।

गौरतलब है कि शनिवार को सऊदी अरब ने अपने फाउंडेशन डे में पहली बार महिलाओं को स्टेडियम में हो रहे कॉन्सर्ट में एंट्री दी थी। उस फैसले को भी काफी सराहा गया था।

यह भी पढ़ें ... सउदी अरब में अब महिलाओं को Bikini पहनने की आजादी

Tags:    

Similar News