12 साल की उम्र में ग्रेजुएट हो गया ये INDIAN, 18 में बन जाएगा डॉक्टर

Update: 2016-05-23 21:57 GMT

लॉस एंजेलेसः 12 साल के भारतवंशी तनिष्क अब्राहम की उपलब्धि से अमेरिका समेत पूरी दुनिया में लोगों की आंखें फट गई हैं। वह 12 साल की उम्र में ग्रेजुएट हो गया है। खास बात ये भी है कि अमेरिका में इस उपलब्धि को तनिष्क ने पहली बार हासिल किया है। यहां तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तक उसको बधाई दे चुके हैं। अब तनिष्क अपनी अगली उपलब्धि महज 18 साल की उम्र में हासिल करने जा रहा है।

क्या होगी तनिष्क की नई उपलब्धि?

-तनिष्क अब मेडिसिन में एमडी करने की तैयारी कर रहा है।

-उसे इस कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया और यूसी सांता क्रूज ने ऑफर दिया है।

-यूसी सांता क्रूज में पढ़ने पर उसे रीजेंट्स स्कॉलरशिप भी मिलेगी।

-अभी तनिष्क ने तय नहीं किया है कि वह किस यूनिवर्सिटी से कोर्स करेगा।

अभी क्या हासिल किया?

-तनिष्क ने तीन एसोसिएट डिग्री हासिल की है।

-उसे ये तीनों डिग्री गणित, साइंस और फॉरेन लैंगवेज में मिली हैं।

-अब्राहम आगे चलकर अमेरिका का राष्ट्रपति बनना चाहता है।

-साल 2014 में एक्जाम देकर हाईस्कूल में दाखिला लिया था।

क्या करते हैं तनिष्क के पैरेंट्स?

-तनिष्क के पिता बीजू अब्राहम सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

-उसकी मां ताजी वेटेनरी यानी जानवरों की डॉक्टर हैं।

-उसके माता-पिता केरल से अमेरिका गए थे।

-तनिष्क ने छह साल की उम्र में दोनों से कॉलेज जाने की बात कही थी।

Tags:    

Similar News