हैरतअंगेज ! यहाँ तो गाय के पेट में बना दिया जाता है बड़ा छेद...

Update: 2017-04-09 09:57 GMT

वाशिंगटन : अमेरिका में आजकल गायों के साथ अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं। इसके लिए तर्क दिया जा रहा है, कि इससे गाय की उम्र बढ़ जाति है। दावा किया गया है कि वेटनरी रिसर्च से साबित हुआ है कि गाय के शरीर में बड़ा छेद कर देने से उसे कोई नुकसान नहीं बल्कि फायदा होता है। वहीँ कई इसका विरोध भी कर रहे हैं, उनके मुताबिक ये मांस और डेयरी उद्योग को लाभ देने के लिए की गयी कवायद है। इससे गाय को भला क्या फायदा।

ये भी देखें : छुट्टी के दिन होमगार्ड ऑफिस में लगी भीषण आग, जलकर रख हुए सरकारी डाक्यूमेंट्स

वेटनरी एक्सपर्ट्स के मुताबिक गाय के शरीर में छेद करने से उसके शरीर के अंदर की बिमारियों का निरीक्षण आसानी से किया जा सकता है। खाना पच रहा है या नहीं, बैक्टीरिया कैसे पनप रहे हैं और सबसे बड़ी बात ये कि उसे बीमार होने पर सीधे दवा दी जा सकती है।

इस छेद को फिस्टुला कहा जाता है, और जहाँ इसे बनाया जाता है उसे रूमेन कहा जाता है। इस सर्जरी में समय तो कम लगता है लेकिन 45 दिन लग जाते हैं गाय को सहज होने में। छेद करने के बाद एक प्लास्टिक रिंग से इसे बंद किया जाता है। इसमें एक ढक्कन होता है जिसे हटा कभी भी गाय के पेट में देखा जा सकता है।

Tags:    

Similar News