B'DAY SPECIAL: इस फनी अंदाज़ में सहवाग ने पत्नी को विश किया हैप्पी बर्थडे

दुनियाभर के बॉलर्स के छक्के छुड़ाने वाले भारतीय पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग आजकल सोशल मीडिया पर अपने जॉली अंदाज़ और फनी कमेंट्स को लेकर खूब चर्चे में हैं।सहवाग के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है क्योंकि आज उनकी बेटर हाफ यानी पत्नी आरती का बर्थडे है।

Update: 2016-12-16 07:47 GMT

लखनऊ : दुनियाभर के बॉलर्स के छक्के छुड़ाने वाले भारतीय पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग आजकल सोशल मीडिया पर अपने जॉली अंदाज़ और फनी कमेंट्स को लेकर खूब चर्चे में हैं।सहवाग के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है क्योंकि आज उनकी बेटर हाफ यानी पत्नी आरती का बर्थडे है।अब बीवी का जन्मदिन हो और सहवाग चुप रहे,ये तो हो ही नहीं सकता।उन्होंने ट्विटर पर अपनी पत्नी को बड़े ही क्यूट अंदाज़ में बर्थडे विश किया।



क्रिकेट फील्ड पर फ़ास्ट स्कोर बनाने वाले सहवाग आजकल लोगों को गुदगुदाने का कोई भी मौका नहीं गवाते। तभी तो,ट्विटर हो या इंस्टाग्राम हर जगह उनके फनी कमैंट्स नज़र आ ही जाते हैं।हाल ही में इंडियन क्रिकेटर इशांत शर्मा की शादी होने पर भी उन्होंने बड़े फनी अंदाज़ में उन्हें मुबारकबाद दिया था ।



आगे की स्लाइड में जाने वीरेंद्र-आरती की लव स्टोरी ...

क्रिकेट फ़ील्ड पर धमाकेदार बैटिंग करने वाले वीरेंद्र मैदान पर जितने एनरजेटिक है असल ज़िन्दगी में उतने ही शर्मीले हैं।उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं।जहां उनको अपने 17 साल की दोस्ती को प्यार में बदलने के लिए 14 साल लग गए थे। दरअसल जिस लड़की के प्यार में वीरू क्लीन बोल्ड हुए थे वो कोई और नहीं बल्कि उनकी बचपन की दोस्त और रिश्तेदार आरती थी।

कैसे हुआ प्यार ?

-वीरू का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को नजफगढ़ में हुआ था। इसी कारण उन्हें नजफगढ़ का सुल्तान भी कहा जाता है।

- सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत एक-दूसरे को शादी से 17 साल पहले से जानते थे।

- वीरू और आरती तकरीबन रोज ही बात करते थे, लेकिन दोनों ने कभी प्यार का इजहार नहीं किया।

- वे अच्छे दोस्त और रिश्तेदार होने के अलावा एक-दूसरे को पसंद भी करते थे, लेकिन कभी शादी के लिए प्रपोज नहीं किया।

- मई, 2002 में वीरू ने शादी से 3 साल पहले आरती को मजाकिया लहजे में प्रपोज किया तो उन्होंने खुशी-खुशी हां कर दी।

Similar News