मां-बेटी की रार में अपना दल सोनेलाल नाम से बनी नई पार्टी, अनुप्रिया हो सकती हैं अध्यक्ष

बीते महीनों से अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल और उनकी बेटी अनुप्रिया पटेल के बीच चल रहे विवाद के बीच एक नया मोड़ आ गया है। अब अपना दल (सोनेलाल) के नाम से एक नई पार्टी अस्तित्व में आ गई है। वर्तमान में इलाहाबाद के जवाहरलाल पटेल इस नई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

Update: 2016-10-15 13:05 GMT

लखनऊ : बीते महीनों से अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल और उनकी बेटी अनुप्रिया पटेल के बीच चल रहे विवाद के बीच एक नया मोड़ आ गया है। अब अपना दल (सोनेलाल) के नाम से एक नई पार्टी अस्तित्व में आ गई है। वर्तमान में इलाहाबाद के जवाहरलाल पटेल इस नई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

बताया जा रहा है कि अब जवाहरलाल पटेल अपने इस पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं और जल्द ही किसी दूसरे नेता को इस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को इस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से ही चल रहा विवाद

-अनुप्रिया पटेल के केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद से ही अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल से उनका विवाद चल रहा है।

-कृष्णा पटेल का कहना है कि अनुप्रिया को मंत्री बनाने के लिए एक बार भी पार्टी से नहीं पूछा गया और ना ही इसकी जानकारी दी गई।

-बात यहां तक बढ़ी कि कृष्णा पटेल ने एनडीए गठबंधन से अपना दल के बाहर होने की घोषणा भी कर दी थी।

यह भी पढ़ें ... मोदी कैबिनेट में शामिल हुई अनुप्रिया पटेल, अपना दल में मची रार

कृष्णा पटेल ने कार्यकर्ताओं को किया आगाह

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने अपना दल (सोनलाल) नाम से कराए गए राजनैतिक दल के रजिस्ट्रेशन पर कार्यकर्ताओं को आगाह किया है कि वह अफवाहों से दूर रहें और डॉ. पटेल की विचारधारा को बढ़ाने के लिए आगे आएं।

डॉ. सोने लाल पटेल के आंदोलन को बेचने का काम कर रहे कुछ लोग

कृष्णा पटेल ने अनुप्रिया पटेल का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग शासन सत्ता के नशे में चूर होकर व्यवस्था परिवर्तन की सोच को रौंदने का काम कर रहे हैं। डॉ. पटेल लालबत्ती की चकाचौंध से दूर अपने महापुरूषों के आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम कर रहे थे। वहीं कुछ लोग लालबत्ती की चकाचौंध से समाज में नफरत और तबाही का वातावरण पैदा कर उनके आंदोलन को चंद टुकड़ों में बेचने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें ... अनुप्रिया की मां का आरोप- अपना दल खत्म करने की शाह की साजिश

मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश

कृष्णा पटेल ने कहा कि जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव आते हैं तब कुछ समाज विरोधी शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं। जो अपने स्वार्थ के लिए हर हथकंडे अपनाती हैं। इससे कार्यकर्ताओं को बचने की जरूरत है। लगभग 2 हजार राजनैतिक दल देश में काम कर रहे हैं। अपना दल के अलावा सभी दल उद्योगपतियों से कंट्रोल हो रहे हैं। अपना दल सोनेलाल नामक पार्टी का चुनाव से पहले रजिस्ट्रेशन कराकर कुछ शक्तियां मतदाताओं को गुमराह करने में लगी हैं।

Tags:    

Similar News