आचार संहिता: दादरी से बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज, बिसाहड़ा में की थी सभा

भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर गुरुवार दोपहर बारह बजे के आसपास अपने समर्थको के साथ बिसाहड़ा पहुंचे थे। वह साध्वी हरसिद्ध गिरी का आशीर्वाद लेने आए थे। नागर ने ग्रामीणों को भी संबोधित किया।बिसाहड़ा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब अच्छे दिन आने का समय आ गया है।

Update: 2017-01-20 06:50 GMT

नोएडा: दादरी से भाजपा प्रत्याशी मास्टर तेजपाल नागर अपने चुनाव प्रचार के पहले ही दिन आचार संहिता उल्लंघन के मामले में फंस गए हैं। अनुमति के बिना बिसाहड़ा स्थित प्रचीन मंदिर में सभा आयोजन करने के मामले में उनके खिलाफ निर्वाचन कार्यालय ने जारचा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

पहुंचे थे आशीर्वाद लेने

-भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर गुरुवार दोपहर बारह बजे के आसपास अपने समर्थको के साथ बिसाहड़ा पहुंचे थे।

-वह यहां प्रचाीन मंदिर में पूजा कर रही साध्वी हरसिद्ध गिरी का आशीर्वाद लेने आए थे।

-इसके बाद नागर ने ग्रामीणों को भी संबोधित किया और कहा कि अब अच्छे दिन आएंगे।

डेढ़ साल बाद फैसला होगा

-साध्वी हरसिद्ध गिरी ने कहा कि डेढ़ साल के इंतजार के बाद अब फैसला होगा। अब सब कुछ सही होगा।

-साध्वी ने कहा कि हमारे गांव के 14 बच्चे जेल में है। उनको भी इंसाफ मिलने की घड़ी आ गई है।

-इस मौके पर ग्रामीणों ने तेजपाल से जेल में बंद बच्चों को छुड़वाने की मांग भी की।

सतर्क हुआ प्रशासन

-बिसाहड़ा में सभा की जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया।

-अधिकारियों ने जनसभा को संबोधित करते हुए नागर की फोटो खीची और जारचा थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करने को कहा।

-इसके बाद देर रात तेजपाल नागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

Tags:    

Similar News