स्वाति सिंह बोलीं-मायावती ने जनता के अधिकारों को बेचकर पैसा जमा किया

Update: 2016-12-14 14:44 GMT

मेरठ : बीजेपी का महिला सम्मेलन बुधवार को बाईपास स्थित केशव गार्डन में हुआ। जिसमें महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश की मौजूद सपा सरकार को भ्रष्टाचारी बताया। मायावती ने जनता के अधिकारों को को बेचकर पैसा इकट्ठा किया।

प्रदेश की मौजूद सरकार ने दोनों हाथों से जनता को लूटा

-महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने जनता को दोनों हाथों से लूटा है।

-पूरे परिवार ने जनता को लूटा है। ऐसी सरकार में महिलाओं का मान-सम्मान नही है।

-समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी ने भ्रष्टाचार को बढ़ाया है। ऐसी सरकार का बहिष्कार करना जरूरी है।

-उन्होने कहा कि महिला सम्मेलन की इसलिए जरूरत पड़ी है, क्योकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते है हमारे महिलाए देश के विकास में हिस्सा ले।

-मौजूद सपा सरकार में सुरक्षित नहीं महिला

-उन्होने कहा कि मौजूदा सपा सरकार में महिला घर से निकलने में ही सुरक्षित नही है।

-घर से निकलने वाली महिला शाम को घर वापस आएगी या नही इसकी कोई गारंटी नही है।

-सपा सरकार का बहिष्कार करना जरूरी है नही तो ये अपने सामने किसी को नही टिकने देंगे।

आगे कि स्लाइड में पढ़ें मायावती सहित तमाम पार्टियों पर क्या बोलीं स्वाति...

भ्रष्टाचार करके लड़ेगे चाचा-भतीजे

-उन्होने कहा कि जनता को ऐसा मुख्यमंत्री नही चाहिए जो पांच साल तक काम सीख रहा है।

-जनता ने ऐसा सपना नही देखा था कि भ्रष्टाचार करके बाप-बेट से लड़ेगा और चाचा-•ातीजे से लड़ेगा।

-सपा सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का काम कर रही है।

पार्टी चाहे तो मै लडूंगी माया के सामने चुनाव

-उन्होने कहा कि पार्टी चाहेगी तो वह चुनाव जरूर लडेगी।

-मायावती सामान्य सीट से चुनाव लड़ेगी तो, वह मायावती के सामने चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

-एक सवाल में उन्होने कहा कि बीजेपी महिलाओं को तवज्जो देती है।

-लेकिन दावेदारी करने वाली महिला होना आवश्यक है।

मायावती ने बेचा कांशीराम और बाबा साहब का सपना

-उन्होने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बाबा सहाब और कांशीराम के सपनों को लेकर बनी थी।

-कांशीराम ने मायावती को उंगली पकड़कर कहां से कहां पहुंचा दिया।

-लेकिन बसपा सुप्रीमों ने जनता के अधिकारियों को बेचकर पैसा जमा किया है।

-मायावती जब कांशीराम की नहीं हुई तो किसी की नही हो सकती।

-एक सवाल पर कहा कि 47 सालों से ज्यादा कांग्रेस ने राज किया है, लेकिन वो अच्छे दिन नही दिखा पाये, अब उन्हे दो सालों में अच्छे दिन चाहिए।

-बीजेपी सरकार में महिलाओं और किसानों का अधिकार सुरक्षित होगा।

Tags:    

Similar News