केशव प्रसाद मौर्या ने सपा-बसपा को बताया 'कैंसर', कहा- BJP सरकार दिलाएगी बीमारी से मुक्ति

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने रविवार (26 फरवरी) को एक रैली के दौरान कहा कि 'समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 14 वर्ष के शासनकाल में राज्य की जनता पिसती रही है। अब प्रदेश जनता इन पार्टियों को दरकिनार कर बीजेपी की सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दे रही है।'

Update:2017-02-26 18:32 IST

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने रविवार (26 फरवरी) को एक रैली के दौरान कहा कि 'समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 14 वर्ष के शासनकाल में राज्य की जनता पिसती रही है। अब प्रदेश जनता इन पार्टियों को दरकिनार कर बीजेपी की सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दे रही है।'

मौर्या रविवार को देवरिया से बीस किलोमीटर दूर रूद्रपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारी पार्टी गरीब, किसान और महिलाओं की दशा सुधारने के लिए हमेशा तत्पर रही है। हम इसे सेवा मानकर चलते हैं। जबकि कांग्रेस, सपा और बसपा इसे राजनीति मानकर चलती है।'

प्रदेश में कायम है जंगलराज

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कि 'सपा के शासनकाल में जंगल राज कायम है। महिलाएं और व्यापारी खुद को सुरक्षित नहीं मान रहे। राज्य में विकास कार्य ठप हैं। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। सपा शासनकाल में अब तक अपराधी की जाति देखकर उसके खिलाफ कार्रवाई होती रही है। पूरे राज्य में गुण्डों का साम्राज्य है। लेकिन बीजेपी सरकार आने पर इन सब पर नकेल कसा जाएगा।'

बेटी के जन्म पर मिलेगा 50 हजार का बांड

मौर्या ने आगे कहा, कि 'बीजेपी की सरकार बनने पर किसानों का कृषि ऋण माफ किया जाएगा। साथ ही बेटी पैदा होने पर पचास हजार का बांड बेटी के नाम से दिया जाएगा, जो उसके 21 साल के होने पर दो लाख रुपए उसे मिलेंगे। उन्होंने सपा और बसपा को 'कैंसर की बीमारी' बताया।' कहा, बीजेपी सरकार बनने पर प्रदेश को दिलाएंगे मुक्ति।

Tags:    

Similar News