'काम बोलता है' के स्लोगन के साथ डिंपल पहली बार इस मैदान में करेंगी जनसभा को संबोधित

Update: 2017-02-08 11:53 GMT

 

कानपुर: समाजवादी पार्टी की सांसद और प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर चुकी है। जिसके मद्देनजर बुधवार को उन्होंने आगरा में अपनी पहली जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन भी मोजूद रही। गुरुवार को डिंपल और जया बच्चन कानपुर में चुनाव प्रचार करेंगी। जिसकी तैयारियां जोरो पर चल रही है।

दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से डिंपल यादव और जया बच्चन सभा स्थल पर पहुंचेगी। जो सपा सरकार की योजनाओं से कानपुर की जनता को अवगत कराएंगी। जनसभा में बड़ी संख्या में महिला वर्कर्स के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। जनसभा महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में होगी। इस विधानसभा क्षेत्र से सपा की महिला प्रत्याशी अरुणा तोमर लड़ रही है।

यह भी पढें...पहली चुनावी सभा में डिंपल ने की पति की तारीफ, जनता से कहा- उन्हें एक मौका और दें

रेस कोर्स मैदान में पहली बार डिंपल करेंगी जनसभा

महाराजपुर के रेस कोर्स मैदान में कई बड़ी रैलियां हो चुकी है। यह मैदान क्षेत्रफल की दृष्टि से काफी बड़ा है। इस मैदान में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी रैली कर चुके है। वहीं मैदान में लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी जनसभा की थी। जनसभा में उनके साथ डिंपल भी आई थी। लेकिन उस दौरान उन्होंने ने जनसभा को संबोधित नहीं किया थाl विधानसभा चुनाव में इस मैदान पर यह पहली जनसभा है। इसके साथ ही जया बच्चन पहली बार कानपुर में किसी जनसभा को संबोधित करेगी। जो सपा प्रत्याशी अरुणा तोमर के समर्थन में सभा करेगी।

यह भी पढें...बबुआ का बुआ पर निशाना, कहा- पत्थर वाली सरकार ने कर ही ली मूर्तियों से तौबा

सपा अध्यक्ष श्याम सौरभ के मुताबिक

महाराजपुर विधानसभा सपा अध्यक्ष श्याम सौरभ पांडे के मुताबिक पार्टी का स्लोगन है, 'काम बोलता है' इसी स्लोगन के साथ हम जनता के बीच जा रहे है l पार्टी ने पिछले पांच साल में बहुत काम किया है। इसलिए हमारा स्लोगन है काम बोलता है।

आगे की स्लाइड में देखें कुछ और फोटोज...

यह भी पढें...हाथरस में चुनावी हिंसा: सपा-बसपा कार्यकर्ता भिड़े, फायरिंग में बसपा नेता की मौत, 2 घायल

 

Tags:    

Similar News