CM की नाराजगी दरकिनार, मुलायम ने 'बाहरी' अमर को बनाया सपा महासचिव

समाजवादी पार्टी में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम में अमर सिंह की ताजपोशी की गई है।अमर सिंह के ताजपोशी के तरीके को लेकर भी कई चर्चाएं हैं। दरअसल अमर सिंह को पार्टी का महामंत्री बनाया गया है और उनका नियुक्ति पत्र मुलायम सिंह यादव के पैड पर बाकायदा उनके हाथ से लिखे हुए पत्र से जारी किया गया है।

Update: 2016-09-20 11:39 GMT

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम में मंगलवार को अमर सिंह की ताजपोशी की गई है। अमर सिंह की ताजपोशी के तरीके को लेकर भी कई चर्चाएं हैं। दरअसल अमर सिंह को पार्टी का समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है और उनका नियुक्ति पत्र मुलायम सिंह यादव के लेटर पैड पर बाकायदा उनके हाथ से लिखे हुए पत्र से जारी किया गया है।

बता दें कि सीएम अखिलेश यादव ने संकेतों में अमर सिंह को बाहरी बताते हुए परिवार में कलह की बड़ी वजह बताया था। वहीं, सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने तो खुलेआम कहा था कि सपा में जो भी हो रहा है, उसमें अमर सिंह का हाथ है।

यह भी पढ़ें ... कैबिनेट मीटिंग के सहारे सपा ने दिया संदेश, कहा- हम सब हैं साथ-साथ

क्या हैं अमर सिंह की नियुक्ति के मायने ?

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी में चल रहे खींचतान में अमर सिंह की यह नियुक्ति शिवपाल यादव को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है। अखिलेश यादव ने अमर सिंह से अपनी नाराजगी सार्वजनिक तौर पर जाहिर की थी। यहां तक कि उन्हें बाहरी तक कह दिया था। वहीं शिवपाल यादव ने अमर सिंह के साथ मजबूती से खड़े होकर उन्हें पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण और किसी तरह का नुकसान ना पहुंचाने वाला बताया था।

यह भी पढ़ें ... कैबिनेट का फैसला अब UP सरकार देगी बच्चों को फीस, किताब और ड्रेस के पैसे

क्या होगा असर ?

अमर सिंह की ताजपोशी गुटो में बंट चुकी समाजवादी पार्टी के कई दिग्गजों को अखरेगी। जहां एक ओर अखिलेश यादव और प्रो. रामगोपाल यादव को यह नागवार गुजरेगा वहीं आजम खान भी इसे आसानी से नहीं पचा सकेंगे।

यह भी पढ़ें ... सपा में बर्खास्‍तगी के बाद शुरू हुआ इस्‍तीफे का दौर, इन नेताओं ने छोड़ा पद

आगे आगे देखिए होता है क्या ?

दरअसल अमर सिंह की भूमिका को लेकर खिंची तलवारें इतनी आसानी से मियान में वापस नहीं जाने वाली हैं। ऐसे में परिवार में चल रही लड़ाई में इस 'बाहरी' की भूमिका को लेकर अब सियासत गर्म होना तय है। वहीं शिवपाल यादव का एक के बाद एक विकेट गिराना कई ऩए इशारे कर रहा है।

अगली स्लाइड में देखिए अमर सिंह का नियुक्ति पत्र

Similar News