भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के बाद हंगामा, सपा विधायक के समर्थकों पर आरोप

घटना के बाद आक्रोशित भाजपाइयों ने पुलिस अधीक्षक का आवास घेर लिया। भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी आवास के सामने उग्र प्रदर्शन किया।

Update: 2017-02-19 16:18 GMT

बाराबंकी: चुनाव के दौरान एक बीजेपी कार्यकर्ता को कुछ लोगों ने पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि बीजेपी के बूथ पर काम कर रहे पीड़ित को सपा विधायक के समर्थकों ने पीटा है।घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के आवास के बाहर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

भाजपा समर्थक को पीटा

-आरोप है कि सदर विधायक के समर्थकों ने पीड़ित को सिर्फ इसलिये पीटा कि वह बूथ पर बीजेपी के लिये काम कर रहा था।

-घटना के बाद आक्रोशित भाजपाइयों ने पुलिस अधीक्षक का आवास घेर लिया।

-भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

-भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी आवास के सामने उग्र प्रदर्शन किया।

-पीड़ित का आरोप है कि उसे भाजपा के लिए काम करने पर सपा विधायक धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव के समर्थकों ने डंडों से पीटा।

-यही नहीं, पीड़ित ने कहा है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

आगे स्लाइड्स में देखिये कुछ और फोटोज...

Tags:    

Similar News