सतीश चंद्र बोले- साइकिल संभलती नहीं रथ क्या संभालेंगे, मोदी पर भी बरसे

यूपी के बलराम में आयोजित चुनावी सामाजिक भाईचारा सम्मेलन में शनिवार को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने देवीपाटन मंडल की चार सुरक्षित सीट पर अनुसूचित जाति और ब्राह्मण वोटों को बसपा के पक्ष में एक जुट करने की अपील की। सपा सरकार पर हमला बोलते हुए सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि लूट के पैसों से एक रथ बनाया गया। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री साइकिल नहीं संभाल पाए तो रथ क्या संभालेंगे। उसी का नतीजा है जो रथ खराब हो गया। ये समाजवादी पार्टी का प्रदेश में जो हश्र हो रहा है उसकी निशानी है।

Update: 2016-11-05 22:42 GMT

सम्मलेन में बोलते सतीश चंद्र मिश्र

 

बलरामपुर: यूपी के बलराम में आयोजित चुनावी सामाजिक भाईचारा सम्मेलन में शनिवार को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने देवीपाटन मंडल की चार सुरक्षित सीट पर अनुसूचित जाति और ब्राह्मण वोटों को बसपा के पक्ष में एक जुट करने की अपील की। सपा सरकार पर हमला बोलते हुए सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि लूट के पैसों से एक रथ बनाया गया। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री साइकिल नहीं संभाल पाए तो रथ क्या संभालेंगे। उसी का नतीजा है जो रथ खराब हो गया। ये समाजवादी पार्टी का प्रदेश में जो हश्र हो रहा है उसकी निशानी है।

यह भी पढ़ें ... आधा किमी बाद फुस्‍स हुआ 5 करोड़ का समाजवादी रथ, SUV से ही निकल पड़े CM अखिलेश

सपा ने बनाया लूट के पैसों का रथ

सपा सरकार पर हमला बोलते हुए सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि लूट के पैसों से एक रथ बनाया गया। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री साइकिल नहीं संभाल पाए तो रथ क्या संभालेंगे। उसी का नतीजा है जो रथ खराब हो गया। ये समाजवादी पार्टी का प्रदेश में जो हश्र हो रहा है उसकी निशानी है।

सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि लूट के पैसों को लेकर समाजवादी पार्टी का झगड़ा बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार अपराध पर लगाम नहीं लगा पा रही है। अखबारों में बड़ी बड़ी क्राइम आम बात हो गई है। जब मुख्यमंत्री से लोग जवाब मांगते है तो वो कहते है कि हम देख रहे हैं हम देखेंगे। पांच साल में जो कानून व्यवस्था प्रदेश की मायावती ने बनाई थी वो अखिलेश सरकार ने बिगाड़कर रख दी।

यह भी पढ़ें ... सपा केे लक्जरी रथ से निकला विकास रथयात्रा का दिवाला, हुड़दंगबाजों ने की मारपीट

सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि प्रदेश में जब कोई आईजी, डीआईजी और कोई भी पुलिसकर्मी माफियाओं पर कार्रवाई करता है तो पांच मिनट में प्रदेश से उसके पास फोन आ जाता है कि ये समाजवादी पार्टी का अपना आदमी है। कैसे पकड़ लिया छोडिए।

जब वे नहीं छोड़ते तो उन्हे फटकार मिलती है कि पढ़े लिखे नहीं हो इतना मालूम तो होना चाहिए कि जब कोई क्राइम कर रहा है तो खुद ही समझ लेना चाहिए कि वो समाजवादी पार्टी का ही आदमी होगा।

यह भी पढ़ें ... ठीक उसी जगह रुका अखिलेश का समाजवादी रथ जहां गैंगरेप के बाद हुई थी RLB स्‍टूडेंट की हत्‍या

मोदी सरकार पर भी बोला हमला

सतीश चंद्र मिश्र ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों से जनधन योजना के तहत रुपए जमा करके खाते खुलवाए और उन पैसों को धन्नासेठों को दे दिया। केंद्र ने गरीबों और किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं किया लेकिन उद्योगपतियों का एक लाख दस हजार करोड़ जरूर माफ कर दिया। बैंक किसानों पर कर्ज वसूली का दबाव डालकर आत्महत्या करने पर मजबूर करते हैं।

सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि बीजेपी और समाजवादी पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू है। उन्होने कहा कि मोदी गुजरात से सैफई में मुख्यमंत्री अखिलेश के परिवार के मनोरंजन के लिए शेर भेजते है और वो शेर मर जाता है। मुख्यमंत्री को फोटो खिंचाने का बहुत शौख है चैनल पर आधे घंटे का विज्ञापन देते हैं। मायावती सरकार में जो मेट्रो बनना शुरू हुआ था उसे दिखाकर कहते है कि प्रदेश का बड़ा भारी विकास कर रहे हैं।

आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज

 

Tags:    

Similar News