शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा- साम, दाम, दंड, भेद सबका इस्तेमाल करो

Update: 2016-11-02 11:38 GMT

लखनऊ: सीएम अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के बीच चल रहा मनमुटाव एक बार फिर देखने को मिला। बुधवार को लखनऊ पार्टी कार्यालय पर लोहिया वाहिनी की बैठक के बाद शिवपाल से जब अखिलेश की रथ यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, '3 को रथ यात्रा है तो 5 नवंबर को रजत जयंती। मैं रजत जयंती की तैयारियों में जुटा हूं।'

ये भी पढ़ें ...अखिलेश की विकास रथ यात्रा को लेकर लगींं होर्डिंग्‍स, गायब दिखे चाचा शिवपाल

'24 अक्टूबर को क्या हुआ आपने देखा ही'

शिवपाल ने आगे कहा, 'बिहार के बाद उड़ीसा में भी गठबंधंन की योजना थी। लेकिन हमारी पार्टी में ही लोगों ने साजिश कर दी। नेताजी का अपमान नहीं सहेंगे। मैं अपना अपमान बर्दाश्त कर सकता हूं, लेकिन नेताजी का नहीं। समाजवादी इतिहास को पढ़ना होगा। समाजवादी पार्टी में अनुसाशन भी ज़रूरी है। 24 अक्टूबर को आपने देखा ही क्या हुआ। जिनको नहीं आना था वो भी आ गए। 5 नवंबर को सब कार्यकर्ता तैयार रहें। 5 नवंबर के बाद फील्ड में निकलेंगे। साम, दाम, दंड, भेद सबका इस्तेमाल करो।'

ये भी पढ़ें ...अखिलेश की रथ यात्रा बताएगी कि सपा को एक करने में कितना सफल हुए हैं मुलायम!

गलत काम का मैंने हमेशा विरोध किया

समाजवादी लोहिया वाहिनी को संबोधित करते हुए शिवपाल ने एक बात स्पष्ट कर दी कि पार्टी का संगठन सरकार से बड़ा है। उन्होंने कहा, 'संगठन में मैंने न पूछे जाने वाले लोगों को तरजीह दी। ऐसे लोगों ने सरकार का भी मज़ा नहीं लिया। पार्टी के लिए लोगों ने बहुत संघर्ष किया है। मैं भी कई बार जेल गया। भीड़ देखकर मैं उत्साहित हूं। पार्टी को खड़ा करने में नेताजी का बहुत बड़ा संघर्ष रहा है। गलत काम का मैंने सरकार में रहते हुए भी विरोध किया।'

ये भी पढ़ें ...क्या उत्तर प्रदेश में बनने से पहले ही महागठबंधन को लगेगा पलीता?

Similar News