केंद्रीय मंत्री कलराज ने कहा- प्रदेश में सुरक्षित नहीं महिलाओं की इज्जत, बदलनी होगी सरकार

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत की सुरक्षा नहीं हो सकी। प्रदेश में सपा सरकार के दौरान दुष्कर्म की कई घटनाएं हुईं। अखिलेश सरकार केंद्र से आया बाढ़ राहत का पूरा पैसा खा गई।

Update: 2017-02-21 09:43 GMT

बहराइच: उत्तर प्रदेश में जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, एक दूसरे पर हमले करने वाली बयानबाजी भी बढ़ती जा रही है। सपा के काम बोलता के जवाब में बीजेपी ने कारनामा बोलता है को अपना हथियार बनाया है। पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बाद अब केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता कलराज मिश्र ने भी कारनामा बोलता है के बहाने अखिलेश सरकार पर खूब हमले किये।

-केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत की सुरक्षा नहीं हो सकी।

-प्रदेश में सपा सरकार के दौरान दुष्कर्म की कई घटनाएं हुईं।

-केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अखिलेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी रही और केंद्र से आया बाढ़ राहत का पूरा पैसा खा गई।

-उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब परिवर्तन चाहती है और अब यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी।

-श्रावस्ती में पार्टी के प्रचार के लिये पहुंचे कलराज मिश्र ने कहा कि प्रदेश में बीटेक पास युवा चपरासी बन रहे हैं।

-उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था चौपट है और 100 नंबर फेल है। बीजेपी नेता ने कहा कि पुलिस घटना पर पहुंचती ही नहीं।

-मायावती पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने विकास के नाम पर क्या किया है, ये जनता जानती है।

-भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए कलराज मिश्र ने कहा कि भाजपा ने गरीबों को मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर दिया।

आगे स्लाइड्स में देखिये कुछ और फोटोज...

Tags:    

Similar News