93 साल की जलदेवी ने किया नामांकन, कहा- विकास के लिए चलाना पड़ा लाठी तो वो भी चलाएंगे

जलदेवी खेराग्रह विधानसभा के वार्ड 28 से जिला पंचायत सदस्य भी है। यहां से उन्होंने पूरे जिले में सबसे ज्यादा 13000 मतों के अंतर से चुनाव जीता था

Update: 2017-01-24 09:12 GMT

आगराः यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां कई बड़े राजनीतिक दल युवा उम्मीदवार को चयन करने का दावा कर रहे है तो वहीं आगरा से सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार ने भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को 93 साल की वृद्धा जलदेवी ने खैरागढ़ विधानसभा सीट से नामांकन किया।

बता दें कि जलदेवी खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जगनेर की निवासी है। वह खैरागढ़ के वार्ड 28 से जिला पंचायत सदस्य भी है। यहां से उन्होंने पूरे जिले में सबसे ज्यादा 13000 मतों के अंतर से चुनाव जीता था। जल देवी के तीन बेटे ओमनाथ, रामनाथ और सोमनाथ है।

क्या कहती हैं जलदेवी?

क्षेत्र की समस्यायों को दूर करने के लिए जिला पंचायत सदस्य होते हुए कहीं न कहीं कमी रह रही थी। इसलिए उन्होंने फैसला किया कि इसबार वह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। अब वो विधायक बनकर क्षेत्र की सभी समस्यायों को दूर करना चाहती है। अगर वो जीत गई तो भ्रष्टाचार मिटाएगी। समस्याएं दूर करेंगी और विकास कराएंगी और अगर जरूरत पड़ी तो वह लाठी भी चलाएंगी।

Tags:    

Similar News