पश्चिमी यूपी के मुसलमानों की चेतावनी, रालोद से गठबंधन पर होगा सपा का बहिष्कार

मुसलमानों ने कहा कि आरएलडी जाट समाज की पार्टी है और मुस्लिम विरोधी है। मुसलमानों का कहाना है कि अगर सपा और आरएलडी का गठबंधन हुआ तो वे इस गठबंधन का बहिष्कार करेंगे। मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी को अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी है।

Update: 2017-01-19 12:33 GMT

शामली: एक तरफ बीजेपी को शिकस्त देने के लिए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आरएलडी महागठबंधन बनाने की कोशिशों में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ दंगे की आग में झुलसे शामली के मुसलमान इस महागठबंधन से दूर रहने की चेतावनी दे रहे हैं। मुसलमानों ने आरएलडी को मुस्लिम विरोधी बताते हुए कहा है कि अगर सपा के साथ आरएलडी का गठबंधन हुआ तो वे इसका बहिष्कार करेंगे।

सपा को चेतावनी

-पश्चिम उत्तर प्रदेश में रालोद से गठबंधन पर सपा को भारी नुकसान होता दिख रहा है।

-मुसलमानों ने कहा कि आरएलडी जाट समाज की पार्टी है और मुस्लिम विरोधी है।

-मुसलमानों का कहना है कि अगर सपा और आरएलडी का गठबंधन हुआ तो वे इस गठबंधन का बहिष्कार करेंगे।

-मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी को अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी है।

सपा कर रही है धोखा

-आपको बता दें कि 2012 में मुजफ्फरनगर और शामली में दंगे हुए थे, जिसमें दर्जनों लोगों की हत्या हो गई थी।

-इन दंगों के दौरान 50 हजार से भी ज्यादा मुस्लिम परिवार घर से बेघर हो गए थे।

-मुसलमानों ने इस दंगे के लिए जाट समाज को जिम्मेदार ठहराया था।

-मुस्लिम समाज का कहना है कि हम जुल्म भूले नही हैं और सपा हमारे साथ धोखा कर रही है।

-समाज का मानना है कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन सही है।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

Similar News