Ravan Dahan in Lucknow: लखनऊ में होगा भव्य दशहरा मेला, इतने बजे जलेगा रावण

Lucknow Ravan Dahan Time and Date: लखनऊ में सबसे भव्य रावण दहन ऐशबाग रामलीला मैदान में किया जाता है। नवरात्री पर्व के बाद दसमां के दिन भव्य मेला का आयोजन किया जाता है।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-10-04 04:03 GMT

2022 dussehra mela in lucknow aishbagh ravan dahan time (Social Media) 

Lucknow Dussehra 2022: नवरात्रि पर्व के बाद विजयादशमी बड़ी धूमधाम से बनाई जाती है। बुराइयों पर अच्छाई की जीत विजयादशमी के पर्व पर रावण दहन का लोगों को बेसबरी से इंतजार रहता है। लखनऊ में सबसे भव्य रावण दहन ऐशबाग रामलीला मैदान में किया जाता है। नवरात्री पर्व के बाद दसमां के दिन भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। जहां पर लाखों की संख्या में लोग जुटते हैं इसके बाद 8:00 से 9:00 के बीच में रावण दहन किया जाता है। जिसकी एक जिसकी एक झलक के लिए वहां हजारों की संख्या में लोग जुड़ते हैं।

इस बार 100 फुट के रावण का होगा दहन

इस बार रावण बनाने में लगने वाले सामान जैसे बांस कागज रस्सी आदि के दामों में वृद्धि होने के कारण रावण की ऊंचाई कम हो सकती है। सामान्य रूप से 121 फीट के रावण का दहन किया जाता था लेकिन इस बार 100 फीट का ही होगा। 100 फिट होने के बावजूद भी यह शहर का सबसे ऊंचा रावण दहन होगा।

ऐशबाग में आयोजित होने वाले रामलीला के अंतिम दिन रावण वध रावण दहन के रूप में मनाया जाता है। यह प्रथा पिछले 200 सालों से चली आ रही है।

सामान्य रूप से ऐशबाग रामलीला मैदान में 121 फुट के रावण का दहन किया जाता है लेकिन पिछले साल 80 फीट के रावण का दहन किया गया था और इस बार 100 फीट के रावण का दहन किया जाएगा।

विजयादशमी तथा रावण दहन

इस बार विजयादशमी 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। विजयादशमी के दिन ऐशबाग रामलीला मैदान में रावण दहन रात 8:00 बजे किया जाएगा।

Tags:    

Similar News