किसान सम्मान दिवस पर किसानों को किया जाएगा सम्मानित

विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, के जन्मदिवस को ‘‘किसान सम्मान दिवस’’ के रूप में मनाया जायेगा। किसान सम्मान दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में किसान गोष्ठी, किसान प्रदर्शनी आयोजित की जायेंगी।

Update: 2020-12-22 14:47 GMT
किसान सम्मान दिवस पर किसानों को किया जाएगा सम्मानित

लखनऊ: विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, के जन्मदिवस को ‘‘किसान सम्मान दिवस’’ के रूप में मनाया जायेगा। किसान सम्मान दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में किसान गोष्ठी, किसान प्रदर्शनी आयोजित की जायेंगी। मुख्य कार्यक्रम में परम्परागत खेती में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ऐसे किसानों को सम्मानित भी किया जायेगा, जिन्होंने कृषि विविधीकरण अथवा औद्योगिक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये हों।

ये भी पढ़ें: अटल जयंती पर किसानों का भ्रम दूर करेंगे BJP कार्यकर्ता, बनाई गई ये रणनीति

राजधानी में है खास तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार राज्य मुख्यालय पर विधानभवन के सामने चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल एवं लोकभवन में ‘‘किसान सम्मान दिवस’’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। इस अवसर पर कृषि मंत्री, सूर्य प्रताप शाही तथा कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत भी उपस्थित रहेंगे।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (File Photo)

यह भी बताया गया कि इसके अलावा उद्यान, डेरी, पशुपालन एवं शाक-भाजी उत्पादन के लिए चयनित किसानों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए कृषि विभाग एवं इससे जुड़े हुये विभाग सहकारिता, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, रेशम विकास एवं गन्ना विभाग को किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम एवं विकास गोष्ठी में सक्रिय रूप से सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को विगत वर्ष की भांति अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर जनपद स्तर पर किसान सम्मान दिवस का भव्य आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद: कोर्ट में पेश हुए आजम खां और अब्दुल्ला, जयाप्रदा पर की थी ऐसी टिप्पणी

श्रीधर अग्निहोत्री

Tags:    

Similar News