Sonbhadra: 359 गांवों के 5729 ग्रामीणों को मिला स्वामित्व प्रमाण पत्र, अधिकारियों की तरफ से बांटे गए प्रमाण पत्र

Sonbhadra: लाभार्थियों को स्वामित्व योजना की खूबियों से अवगत कराने के साथ उन्हें मिले उनके मालिकाना हक को लेकर बधाई दी गई।

Update: 2022-06-25 13:44 GMT

gharouni certificates distributed in Sonbhadra (Image credit: Newstrack) 

Sonbhadra: स्वामित्व योजना के तहत जिले में शनिवार को जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में ग्रामीण आबादी अभिलेख घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 359 गांवों के 5729 ग्रामीणों को स्वामित्व प्रमाण पत्र मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे सहित अन्य की मौजूदगी में राबर्ट्सगंज तहसील के 23 लाभार्थियों को घरौनी का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। लाभार्थियों को स्वामित्व योजना की खूबियों से अवगत कराने के साथ उन्हें मिले उनके मालिकाना हक को लेकर बधाई दी गई।



 

राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के 565, घोरावल तहसील क्षेत्र के 1170, ओबरातहसील क्षेत्र के 168, दुद्घी तहसील क्षेत्र के 68 लोगों को घरौनी का प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। बताया गया कि जिले में अब तक कुल 359 गांवों के 5729 लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किया जा चुका है। तहसील राबर्ट्सगंज में 84 गांवों में 777 घरौनियॉ, तहसील घोरावल में 62 गांवों में 1227 घरौनियॉ, तहसील ओबरा में 22 गांवों में 186 घरौनियॉ तथा तहसील दुद्घी के 191 गांवों में 2639 घरौनियॉ वितरित की जा चुकी हैं।

उधर, लोकभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योेगी आदित्यनाथ द्वारा 11 लाख ग्रामीणों को आनलाइन माध्यम से घरौनी वितरण के सजीव प्रसारण को कलेक्ट्रेट में उपस्थित लाभार्थियों को दिखाया गया। उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर आकाश कुमार, तहसीलदार सदर सुनील कुमार, मनोज गिरि, दिनेश कुमार शुक्ला आदि की मौजूदगी बनी रही।

Tags:    

Similar News