मजदूरों की लाशों से यूपी में हाहाकार: 6 को मिली दर्दनाक मौत, दिखा खौफनाक मंजर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सहारनपुर रोड पर गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। कई मजदूर पैदल घर वापसी कर रहे थे, कि तभी उन्हें एक बस ने रौंद दिया। घटना के बाद चीख पुकार मच गयी।

Update: 2020-05-14 02:45 GMT

मुजफ्फरनजर: लॉकडाउन में मजदूरों के पलायन का सिलसिला जारी है। इस बीच प्रवासी मजदूर लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। एक बार फिर मजदूरों के लिए घर वापसी काल बन गयी। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनजर जिले का है, जहां पैदल बिहार जा रहे मजदूरों को रोडवेज की बस ने कुचल दिया। इसमें 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी, तो वहीं 2 की हालत नाजुक बनी है।

मुजफ्फरनगर में बस ने मजदूरों को कुचला

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सहारनपुर रोड पर गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। कई मजदूर पैदल घर वापसी कर रहे थे, कि तभी उन्हें एक बस ने रौंद दिया। घटना के बाद चीख पुकार मच गयी।



ये भी पढ़ेंः UP में चलती ट्रेन से गायब हुए 338 प्रवासी मजदूर, मचा हड़कंप, जांच में जुटा प्रशासन

पंजाब से पैदल बिहार जा रहे थे मजदूर

बताया जा रहा है कि मजदूर पंजाब में काम कर रहे थे और बिहार जा रहे थे। पैदल चलते चलते आज वे मुजफ्फरनगर कोतवाली के सहारनपुर रोड पर पहुंचे। सड़क किनारे चल रहे मजदूरों को अचानक एक रोडवेज बस ने पीछे से आते हुए कुचल दिया। हादसे में 6 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दो घायल हैं।

ये भी पढ़ेंः पैदल चलते-चलते थक गए मजदूर: तो ट्रेनी IPS ने किया ऐसा, हर कोई कर रहा चर्चा

6 की मौत, 2 की हालत नाजुक

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। मौके पर पहुँच कर दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शवों को कब्जे में ले लिया। मृतकों की पहचान भी कर ली गयी है। पुलिस के अनुसार मृतक मजदूर बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News