Independence Day Celebration UP: उत्तर प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस, जिलों में लहराया तिरंगा

Independence Day Celebration UP: उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों सहित तमाम सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में तिरंगा फहराया गया।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-15 06:55 GMT

Independence Day Celebration UP (Pic: Social Media)

Independence Day Celebration UP: देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। तमाम राज्यों में लोग अलग-अलग तरीकों से स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विधान भवन में तिरंगा फहराया। राजधानी लखनऊ के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में भी तिरंगा फहराया गया। जिले के पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, सरकारी स्कूल, अदालत सहित तमाम सरकारी और गैरसरकारी जगहों पर तिरंगा फहराया गया। लोगों में 78वें स्वतंत्रता दिवस को लकेर खास उत्साह देखा गया। 

Siddharthnagar News: एसपी प्राची सिंह ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा

रिपोर्ट- इंतजार हैदर


78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी प्राची सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान की धुन के साथ आजादी के स्वर्णिम पल को याद किया गया। एएसपी सिद्धार्थ द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारी द्वारा अपने अपने कार्यालय पर तथा प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। साथ ही एसपी द्वारा संकल्प पत्र पढ़कर भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा, बन्धुता, दृढ़संकल्प तथा सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने हेतु समस्त पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। साथ ही संकल्प पत्र पढ़कर भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा, बन्धुता, दृढ़संकल्प तथा सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने हेतु समस्त पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई।

Hardoi News: पुलिस लाइन में SP नीरज जादौन ने फहराया तिरंगा

रिपोर्ट- पुलकित शर्मा


78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरदोई नीरज कुमार जादौन ने रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में ध्वजारोहण के उपरान्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया। बताया गया कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है। जिसके कन्धों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। हम सबको चुनौतीपूर्ण दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाना होता है। हमें अपने आपको हमेशा ऊर्जावान रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना है।

शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का शौर्य के आधार पर क्षेत्राधिकारी हरियावां को प्रशंसा चिन्ह (प्लेटिनम), निरीक्षक संजय पाण्डेय, उपनिरीक्षक सत्यनारायण त्रिपाठी, उपनिरीक्षक ब्रह्मनन्द सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल रामकृष्ण द्विवेदी, कांस्टेबल गौरव कुमार व कांस्टेबल आदित्य प्रताप सिंह को प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर), एवं 10 पुलिस कर्मियों को अतिउत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी दौरान पुलिस विभाग में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। उपस्थित पुलिस पेंशनर्स से पुलिस सहयोग हेतु अपील की गयी। 

Raebareli News: DM हर्षिता माथुर व मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने फहराया तिरंगा

रिपोर्ट- नरेंद्र सिंह


जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने जहां कलेक्ट्रेट परिसर में वहीं मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह ने पुलिस ऑफिस में किया झंडारोहण किया। जिला अधिकारी ने कहा कि भारत की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का आदरपूर्वक स्मरण करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा की हम लोगों की दायित्व है कि जो लोग आते हैं उनका आदर सहित कार्य करें। सदर एसडीएम मिथिलेश त्रिपाठी ने भी सदर तहसील में धूमधाम से झंडारोहण किया। साथ ही सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने सीएमओ ऑफिस पहुंचकर झंडारोहण किया।

स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन में झंडारोहण कर पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र बांट कर उनको सम्मानित किया। सीओ सिटी अमित सिंह व सदर कोतवाल राजेश सिंह व हरचंदपुर थाना प्रभारी बबिता पटेल सहित पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया और शहीद स्मारक मुंशीगंज पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। देश के लिए शहीद के परिजनों को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया।

Meerut News: कमिश्नरी कार्यालय में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने किया ध्वजारोहण

रिपोर्ट- सुशील कुमार


जनपद में आज स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह व गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। गांधी आश्रम से प्रभात फेरी इन्दिरा चौक, बुढाना गेट होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई। कमिश्नरी कार्यालय में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 ने ध्वजारोहण किया। आयुक्त ने कहा कि मेरठ क्रांतिभूमि है। हमें जो आजादी मिली है वह आसानी से नहीं मिली है बल्कि लंबे संघर्ष के बाद मिली है। उन्होने कहा कि आज का दिन अमर बलिदानियों के बारे में विचार करने तथा देश को कैसे और आगे ले जाना है इस विषय पर आत्ममंथन करने का दिन है। इस अवसर पर अपर आयुक्त जसजीत कौर, अपर आयुक्त गरिमा सिंह, अपर आयुक्त शमशाद हुसैन, अपर आयुक्त अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

गांधी आश्रम से शहीद स्मारक तक निकाली गयी प्रभात फेरी

जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित करते हुए देश के अमर शहीदों को शत-शत नमन किया व ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता सैनानियो के संघर्ष एवं बलिदान से मिली आजादी की महत्ता को समझते हुए हमें निष्पक्षता एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यो का निवर्हन करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी, गणमान्य व्यक्ति सहित अन्य संबंधित अधिकारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Kanpur News: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण, स्वतंन्त्रता संग्राम सेनानियों के परिजन सम्मानित

रिपोर्ट- मनोज सिंह



 


78वां स्वतन्त्रता दिवस सम्पूर्ण जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्र्रोताओं को भावविभोर कर दिया। जिलाधिकारी ने वीरसपूतों को नमन कर,स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज हम 78वां स्वतन्त्रता दिवस जनपद में हर्ष, उल्लास के साथ मना रहे है, हमें आजादी की मूलभावना को आगे बढ़ाना है, हमें जो भी दायित्व सौंपे गये है उनका निष्ठा के साथ पालन करना है। वास्तव में हमारा देश पूरे विश्व में तभी अग्रणी बन सकता है जब हमारे प्रयास सामूहिक हों।  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक द्वारा भी स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए अपने विचार व्यक्त किये। जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल अकबरपुर के पुरूष व महिला वार्ड में मरीजों को फल एवं मिष्ठान वितरित किया तथा मरीजों का हालचाल लिया एवं उपस्थित चिकित्सकों को निर्देशित किया कि मरीजों का इलाज सही प्रकार से किया जाये। उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। वहीं मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 के द्वारा विकास भवन परिसर में तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशवनाथ गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमित राठौर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, मुख्य कोषाधिकारी, डीएफओ सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Tags:    

Similar News