सिद्धार्थनगर में विश्व की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा, लोगों ने नेताजी को किया नमन

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर तिरंगा समिति ने विश्व का सबसे लम्बी तिरंगा यात्रा मानव श्रंखला के माध्यम से निकली। यह तिरंगा 15 किलोमीटर लंबा है।

Update: 2021-01-23 12:49 GMT
सिद्धार्थनगर में विश्व की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा, लोगों ने नेताजी को किया नमन

सिद्धार्थनगर: देश को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 125 जयंती के अवसर पर आज सिद्धार्थनगर जिले में 15 किलोमीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह कार्यक्रम जिले के मोहाना चौराहे से शुरू होकर मुख्यालय में सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

विश्व का सबसे लम्बी तिरंगा यात्रा

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर तिरंगा समिति ने विश्व का सबसे लम्बी तिरंगा यात्रा मानव श्रंखला के माध्यम से निकली। यह तिरंगा 15 किलोमीटर लंबा है। जोकि मोहाना चौराहे से मुख्यालय नौगढ़ तक एनएच-28 के किनारे फहराकर नेता जी को नमन किया गया। इससे पूर्व गोरखपुर में नेता जी की जयंती के अवसर पर पिछले वर्ष 13 किलोमीटर लम्बी तिरंगा यात्रा निकाल चुकी है। जो कि सबसे लम्बी तिरंगा यात्रा के रूप में दर्ज है। अब उसी तिरंगा समिति ने सिद्धार्थनगर में 15 किलोमीटर लम्बी तिरंगा यात्रा निकालकर नया विश्व रिकार्ड बनाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें... Jaunpur News: पराक्रम दिवस के रूप में मनायी गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

नेताजी को किया नमन

इस अवसर पर तिरंगा समिति के केंद्रीय संयोजक रघुवंश हिन्दू ने बताया कि हम नेता जी की जयंती पर विश्व का सबसे लंबा 15 किलोमीटर का तिरंगा यात्रा निकालकर नेता जी को नमन कर रहे है और लोगों को बधाई दे रहे है। साथ ही इस दिवस को पराक्रम दिवस की जगह राष्ट्रीय दिवश के रूप में घोषित करने की मांग देश के प्रधानमंत्री से करते है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आज भी देश के लिए अपनी जान देने वाले सेना के जवान व आज़ादी के नायकों को शहीद का दर्जा प्राप्त नही है। इन्हें ऑपरेशनल कैजुअल्टी की सर्टिफिकेट दिया जाता है, जिसके लिए अलग से आंदोलन चल रहा है।

देखें वीडियो...

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/tiranga-yatra-2.mp4"][/video]

रिपोर्ट- इंतज़ार हैदर

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News