Aaj ka Mausam : यूपी में चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, अगले तीन दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना

Aaj ka Mausam 10 May 2024. सूबे में बीते अप्रैल माह से गर्मी का प्रकोप शुरू हुआ था, जो मई माह में भी जारी है। सुबह होते की सूरज की तपिश से परेशान करने लगती है। भीषण गर्मी से परेशान लोग बचने के लिए कहीं ठंडे पानी तो कहीं बर्फ का सहारा ले रहे हैं। हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-05-10 01:39 GMT

सांकेतिक तस्वीर  (Photo - Social Media)

Aaj ka Mausam 10 May 2024. सूबे में बीते अप्रैल माह से गर्मी का प्रकोप शुरू हुआ था, जो मई माह में भी जारी है। सुबह होते की सूरज की तपिश से परेशान करने लगती है। भीषण गर्मी से परेशान लोग बचने के लिए कहीं ठंडे पानी तो कहीं बर्फ का सहारा ले रहे हैं। हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चिलचिलाती गर्मी से आपको राहत मिल सकती है। सूबे के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 12 मई तक तेज हवा के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे यहां के तापमान में भी मामूली गिरावट देखने को मिलेगी। क्षेत्र का आज यानी 10 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां बीते दिन 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, सूबे की बात की जाए तो अलग-अलग क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है।

अलग-अलग क्षेत्रों में हुई बारिश 

बीते 24 घंटे की बात की जाए तो सूबे में कहीं भी एक जैसा मौसम नहीं दिखाई दिया है, हर जगह बदलाव देख गया है। सूबे में कहीं-कहीं तेज हवा के बादलों की आवजाही जारी रही तो कहीं -कहीं हल्की फुल्की बारिश भी देखने को मिली है। मौसम में आए बदलाव के कारण गर्मी और हीटवेव से लोगों को राहत मिली है। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी कुछ गिरावट देखी गई है। हवा और बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि कहीं कहीं गर्मी का असर दिखाई दिया है।

इन राज्यों में बदला रहेगा मौसम

वहीं, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। देश में बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम में 10 से 12 मई के बीच बारिश, आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सीमावर्ती राज्य अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में 10 मई को बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में ओले गिरने की संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तेलंगाना, और कर्नाटक में आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है।  b

Tags:    

Similar News