Aaj ka Mausam : यूपी में सूरज की तपिश और करेगी परेशान, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

Aaj Ka Mausam 20 April 2024: उत्तर प्रदेश में सूरज की तपिश ने अपना चरम रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी लखनऊ सहित कई जनपदों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-20 01:34 GMT

भीषण गर्मी में छाता लगाए हुए महिला और बच्चे (Photo - Newstrack)

Aaj Ka Mausam 20 April 2024: उत्तर प्रदेश में सूरज की तपिश ने अपना चरम रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी लखनऊ सहित कई जनपदों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया है। मौसम विभाग ने बताया कि आज (20 अप्रैल, 2023) भी तपिश से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि पश्चिमी और पूर्वी दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो आपको और परेशान करेंगी।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा। यहां का अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए जाने का अनुमान है। पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा और मेघ गर्जन की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सचेत रहने को कहा है। गर्मी बढ़ने के कारण बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ उन्हें परेशानी होगी, जो लोग ज्यादा देर तक धूप में रहते हैं। मौसम की मार पशुधन और खड़ी फसलों पर देखने को मिल सकती है।

तापमान में होगी और बढ़ोतरी

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के आगरा, झांसी, सुलतानपुर, गोरखपुर और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। वहीं, अयोध्या, मेरठ, अलीगढ़, उरई और लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है। वहीं, बीते दिन राजधानी लखनऊ में अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कानपुर में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हरदोई में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि सूबे के प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर एवं आसपास इलाकों में तापमान बढ़ने की की संभावना है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना है।

वहीं, सूबे के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद एवं आसपास इलाकों में सतही तेज हवा (आंधी) चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिए ये सुझाव

- विशेष रूप से दोपहर में लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में आने से बचें।

- हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें।

- बाहर निकलते समय टोपी या छाते का प्रयोग करें, निर्जलीकरण से बचने के लिए पर्याप्त पानी पियें।

- खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस, घर में बने पेय जैसे - लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें।

- बड़ी फसल वाले खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने के लिए शाम के समय बार-बार हल्की सिंचाई करें।

- दोपहर के समय जानवरों को चराने से बचें और उन्हें पर्याप्त तरल पदार्थ के सेवन के साथ छाया में रखें। 

Tags:    

Similar News