Aaj Ka Mausam 5 March 2024: आज से मौसम होगा साफ, विभाग ने जारी किया अलर्ट...भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार

Aaj Ka Mausam 05 March 2024: विभाग के अनुसार, 5 मार्च से प्रदेश के अधिकतम, न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी। उसके बाद तापमान बढ़ता चला जाएगा।

Written By :  aman
Update:2024-03-05 06:30 IST

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Aaj Ka Mausam 05 March 2024: यूपी में तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब मौसम बदला-बदला है। प्रदेश में तेज बरसात का सिलसिला थम गया है, लेकिन हवा में ठंडक बरकरार है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी यूपी (Western UP Weather) में मंगलवार (05 मार्च) से मौसम साफ रहने के आसार हैं। कमोबेश ऐसे ही हालात पूर्वी यूपी में भी रहेंगे। प्रदेश का मौसम फिर से पहले की तरह हो जाएगा। दिन में धूप खिली रहेगी, जबकि रात के समय हल्की ठंड पड़ेगी।

राजधानी लखनऊ का मौसम पिछले हफ्ते की तुलना में खुशनुमा बना हुआ है। बारिश के बाद चलने वाली हवा में ठंडक है। सोमवार को दिन में सूरज की रोशनी ने अपना असर छोड़ा। लेकिन, शाम होते ही ठंड में शहर को फिर अपनी आगोश में ले लिया।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 5 मार्च से प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी। उसके बाद तापमान बढ़ता चला जाएगा। उन्होंने बताया कि, इस बार गर्मी भीषण पड़ने वाली है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने वाले हैं। राजधानी के आसमान में मंगलवार को भी बादल रहेंगे। बादलों की आवाजाही के बीच सूरज की तपिश सामान्य दिनों से कम रहेगी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इस बीच 15 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सुबह और शाम के वक़्त हवा में ठंडक का एहसास होगा।

यूपी में इस बार कैसी पड़ेगी गर्मी?

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह की मानें तो धीरे-धीरे तापमान बढ़ता जाएगा। गर्मी के मौसम यानी मार्च-अप्रैल-मई के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान तथा लू की आवृत्ति सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने ये भी बताया कि, 'मार्च महीने के दौरान यूपी के पूर्वी भाग का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। इसका अर्थ है कि अप्रैल और मई के दौरान प्रदेश में गर्मी का प्रचंड ता सामान्य से काफी अधिक होने की संभावना है। इसी क्रम में मार्च महीने के दौरान प्रदेश के दक्षिणी मध्य भाग के अतिरिक्त अन्य भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।'

बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को खासा नुकसान

गौरतलब है कि, शनिवार-रविवार को यूपी के विभिन्न जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। राजधानी लखनऊ के कुछ हिस्से में भी ओले गिरे। वहीं, यूपी के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की मरने की भी खबर है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। 

Tags:    

Similar News