राष्‍ट्रीय नेटबाल खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आए AAP सांसद संजय सिंह, पिछले महीने मुख्यमंत्री से लगाई थी गुहार

मिर्जापुर निवासी राष्‍ट्रीय नेटबाल खिलाड़ी विवेक मिश्र और उनके परिवार की मदद के लिए AAP सांसद संजय सिंह आगे आए हैं।

Written By :  Shashwat Mishra
Published By :  Ashiki
Update: 2021-07-17 16:50 GMT

राष्‍ट्रीय नेटबाल खिलाड़ी विवेक मिश्र

लखनऊ: मीरजापुर के पड़री डाकखाने के चांदलेखा गांव निवासी राष्‍ट्रीय नेटबाल खिलाड़ी विवेक मिश्र और उनके परिवार की मदद के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रभारी एवं राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह आगे आए हैं। विवेक मई में उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्‍होंने कोरोना के कारण छूटे काम से परिवार की आर्थिक दिक्‍कतों को लेकर मुख्‍यमंत्री को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई थी। हाल ही में उन्‍होंने संजय सिंह को खत भेजा था।

इसके जवाब में संजय सिंह ने उनसे संपर्क किया। इसकी जानकारी राज्‍यसभा सांसद ने अपने ऑफ‍िशियल ट्वीटर हैंडल से दी। उन्‍होंने राष्‍ट्रीय स्‍तर के खिलाड़ी की इस स्थि‍ति पर व्‍यवस्‍था के प्रति अफसोस जताया।


उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि विवेक मिश्रा का पत्र मुझे मिला। अफसोस की बात है एक राष्‍ट्रीय स्‍तर के खिलाड़ी को आर्थिक तंगी की मार झेलनी पड़ रही है। मेरी बात विवेक से हो गई। उनके एमपीएड की फीस आदि का इंतजाम कर रहा हूं। उधर, विवेक मिश्रा और उनके परिवार ने उनकी पीड़ा का संज्ञान लेने के लिए सांसद संजय सिंह का आभार जताया है।

बता दें कि मिर्ज़ापुर के रहने वाले विवेक मिश्रा खेल विभाग में अंशकालिक प्रशिक्षक के तौर पर सेवा दे रहे थे। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण मार्च 2020 से वह बेरोजगार बैठे हैं। 

Tags:    

Similar News