सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के बाद, प्राधिकरण ने शुरू किया बर्तन बैंक

शहर में पूर्ण रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक बंद कर दी गई है। त्यौहारों का सीजन आने वाला है। ऐसे में भंडारा व अन्य तरह के कार्यक्रमों में लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए वह प्राधिकरण से बर्तन एकत्रित कर सकते है। यह बर्तन सैट शहर के जागरूक लोगों के द्वारा एकत्रित किए गए है। जिसे बर्तन बैंक का नाम दिया गया।

Update: 2023-05-17 15:24 GMT

नोएडा: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बाद भंडारा व सामाजिक कार्यक्रम करने वाले लोगों को दिक्कत न हो। वहां प्लास्टिक व थर्माकोल की प्लेट प्रयोग में न लाई जाए। इसके लिए प्राधिकरण ने नोएडा बर्तन बैंक की शुरुआत की है। बर्तन बैंक में लोगों को निशुल्क बर्तन उपलब्ध कराए जाएंगे।

भंडारे व अन्य कार्यक्रमों के लिए बर्तन बैंक से मिल जाएंगे बर्तन

यह बर्तन 24 घंटे के लिए दिए जाएंगे। इसके बाद लोगों को वापस करने होंगे। इसके लिए प्रतिसेट 1०० रुपए धरोहर राशि रखी गईहै। बर्तन वापस करने पर यह राशि वापस कर दी जाएगी।

ये भी देखें : आजम को झटका, स्कूल ध्वस्तीकरण के खिलाफ याचिका खारिज

महज 24 घंटे पहले करानी होगी बुकिंग

दरअसल, शहर में पूर्ण रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक बंद कर दी गई है। त्यौहारों का सीजन आने वाला है। ऐसे में भंडारा व अन्य तरह के कार्यक्रमों में लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए वह प्राधिकरण से बर्तन एकत्रित कर सकते है। यह बर्तन सैट शहर के जागरूक लोगों के द्वारा एकत्रित किए गए है। जिसे बर्तन बैंक का नाम दिया गया। इससे बर्तन लेने व वापस जमा करने के नियम है। जिसमे नोएडा बर्तन बैंक से बर्तन अपने व्यय पर ले जाने एवं वापिस पहुंचाने की पूर्ण जिम्मेदारी शहरवासी की होगी।

देरी करने पर प्रतिसैट 5 रुपए प्रतिदिन जुर्माना लगाया जाएगा

बैंक से बर्तन पूर्ण रूप से साफ करके यथास्थिति में 24 घंटे में वापिस लौटाने होंगे। बर्तन की सफाई संतोषजनक न होने पर बर्तन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। देरी करने पर प्रतिसैट 5 रुपए प्रतिदिन जुर्माना लगाया जाएगा। तीन दिन के बाद जुर्माना राशि 1० रुपए प्रतिदिन व एक सप्ताह के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बर्तन टूट-फूट अथवा खोने पर बर्तन की उपभोक्ता से वसूली की जाएगी।

ये भी देखें : ट्राई के आंकड़ा! जियो का 4जी नेटवर्क सबसे बड़ा, वोडा-आइडिया और एयरटेल पीछे

बर्तन लेने के लिए देनी होगी पहचान

बर्तन लेने के लिए उपभोक्ता को अपने दो पहचान पत्र जिसे आधार कार्ड, पैन कॉर्ड, एवं वोटर आईडी दे सकता है। दोनों पहचान पत्रों की फोटोकापी जमा करनी होगी। बर्तन लेने के लिए उपभोक्ता को 24 घंटे पहले बुकिंग करानी होगी। इसके लिए प्राधिकरण ने दो लोगों को नियुक्त किया है। पहला चंद्रपाल शर्मा 9999872०54 व राजेश कुमार- 9871646489 से संपंर्क कर सकते है।

Tags:    

Similar News