गोरखपुर: विशेष पूजा -अर्चना के बाद खोले गये देवी के पट, मां दुर्गा की 3D मूर्ति बनी हुई है आकर्षण का केंद्र

Update: 2018-10-16 06:59 GMT

गोरखपुर: शारदीय नवरात्र में गोरखपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा पंडाल में मां भगवती की प्राण -प्रतिष्ठा भक्ति भाव से की गई। इसके साथ ही दर्शन के लिए उनका पट भी खोल दिया गया। शाम से मां का दर्शन -पूजन शुरू हो गया।

देवी मंदिरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूजन अर्चन कर अपनी श्रद्धा मां के चरणों में अर्पित की। देवी के अधिवास से दुर्गा उत्सव का विधिवत आरंभ हो गया है। अष्टमी व नवमी तिथि में विशेष पूजन अर्चन के उपरांत विजयदशमी के दिन विसर्जन किया जाएगा।

वहीं बंगाली समाज द्वारा दुर्गाबाड़ी में स्थापित मां दुर्गा की विधिवत पूजन अर्चन के साथ पट खोले गए। दुर्गा बाड़ी बंगाली समिति के अध्यक्ष डॉ एएन चटर्जी की देखरेख में दुर्गा उत्सव का प्रारंभ सुबह प्रभाती गायन महिषासुर मर्दिनी चंडी पाठ से हुआ। देवी आमंत्रण के पश्चात सायंकाल संस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

बेतियहता चौराहे पर मां दुर्गा की मूर्ति लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा मां दुर्गा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गोरखपुर जिले में माँ दुर्गा की लगभग 25 सौ से अधिक छोटी बड़ी प्रतिमाए सजी हुई है। लेकिन गोरखपुर जिले के दक्षिणांचल में स्थित गोला में सजी मां दुर्गा की प्रतिमा इस बार खास बनी है।

कारण ये है कि यह मूर्ति पूरी तरह 3 डी है। इस मूर्ति की कीमत लगभग 60 हजार रुपये आंकी जा रही है। इस प्रतिमा को देखने के लिए दूर दराज से श्रद्धालु गोला पहुंच रहे है।

इस प्रतिमा को लेकर उत्साहित आयोजन समिति के सदस्य ने कहा कि यहां लगभग 25 वर्षो से मां दुर्गा की प्रतिमा बैठाई जाती है लेकिन इस बार कुछ बदल अलग करने के उद्देश्य से यह प्रतिमा बनाई गई है।

ये भी पढ़ें...गुजरात पलायन मामला- गोरखपुर में कांग्रेसियों ने लगाया पोस्टर, दिया ये सन्देश

 

Tags:    

Similar News