Agra News: पहले खुद को महिला के पति का दोस्त बताया, फिर बाइक पर बैठाया और सामान लेकर फुर्र हुआ

Agra News: आगरा में ठगी का नया तरीका देखने को मिला है। एक महिला घर जाने के लिए देवर का इंतजार कर रही थी। तभी एक व्यक्ति ने अपने आप को उसके पति का दोस्त बताकर के महिला के साथ ठगी कर ली।

Report :  Rahul Singh
Update: 2023-02-13 05:00 GMT

अछनेरा पुलिस जांच में जुटी (फोटो: न्यूज नेटवर्क)

Agra News: आगरा में ठगी का नया तरीका देखने को मिला है। एक महिला घर जाने के लिए देवर का इंतजार कर रही थी। देवर उसे लेने कितनी देर में आएगा। फोन करके अपने पति से पूछ रही थी। तभी महिला के पास बाइक सवार एक अंजान शख्श पहुँचता है। फोन पर अपने पति से बात कर रही महिला से फोन ले लेता है। खुद को दीपक बताते हुए महिला के पति से बात करने लगता है। फिर अचानक ही फोन काट देता है। महिला से कहता है कि मै तुम्हारे पति का दोस्त हूं। चलो मैं ही तुम्हे घर छोड़ देता हूँ।

महिला मना करती है। कहती है मेरा देवर मुझे लेने आ रहा है। इसी बीच युवक महिला का बैग जिसमें आभूषण और जरूरी सामान रखा था। अपनी बाइक पर बांध लेता है। परिचित होने की भूमिका बनाकर महिला को बाइक पर बैठा लेता है। कुछ दूर जाने के बाद युवक महिला को बाइक से उतार देता है। कहता है कि परिचित से रुपए और खाने का सामान लेकर अभी आता हूं। महिला बाइक से उतर जाती है। फिर बाइक सवार अंजान शख्श वापस नही लौटा।

महिला का बैग लेकर गायब हो गया। बैग में महिला का मंगल सूत्र, सोने की अंगूठियां, सोने की चेन और जरूरी सामान रखा हुआ था। परेशान महिला ने थाना अछनेरा में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। आपको बता दें, महिला गुडग़ांव से वापस लौटी थी। रैपुरा जाट पर खड़े होकर अपने घर नगला कारे जाने के लिए देवर का इंतजार कर रही थी। इसीबीच ऑग महिला को जाल में फंसा कर ठगी कर ली। 

Tags:    

Similar News