Agra News: शादी वाले घर में खाना बनाते समय बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर में आग लगने से 2 महिलाओं की मौत

Agra News: सिकंदरा थाना क्षेत्र के केके नगर में लगन सगाई का कार्यक्रम होना था। घर में मेहमानों की भीड़ जुटी हुई थी। हलवाई पकवान बनाने में लगे थे। इसी दौरान खाना बनाने के लिए लगाए गए सिलेंडर में आग लग गई।

Report :  Rahul Singh
Update: 2023-02-19 09:13 GMT

आग लगने से मौके पर मची भगदड़

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी से पहले घर में मातम छा आ गया। शादी वाले घर में हृदय विदारक हादसा हो गया। खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। आग में जल कर दो महिलाओं की मौत हो गई। मामला आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के केके नगर में लगन सगाई का कार्यक्रम होना था। घर में मेहमानों की भीड़ जुटी हुई थी। हलवाई पकवान बनाने में लगे थे। इसी दौरान खाना बनाने के लिए लगाए गए सिलेंडर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें तेजी से फैली तो घर में चीख-पुकार मच गई।

आग लगने से मौके मची भगदड़ 

घर में आग लग जाने से लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ में दो महिलाएं आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। उन्हें बचाने गया हलवाई भी आग की लपटों में फंसकर झुलस गया। आनन-फानन में महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिलाओं की पहचान शीला पत्नी सुरेश निवासी नगला बूढ़ी और लीला पत्नी मान सिंह निवासी नगला बूढ़ी थाना न्यू आगरा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

सिलेंडर में लीकेज होने से लगी आग

हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है। आग में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। दो महिलाओं की जान चली गई है। महिलाओं की मौत के बाद उनके परिवार में मातम का माहौल है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम कानूनी कार्यवाही करने में जुटी हुई है। फिलहाल माना यही जा रहा है कि सिलेंडर में लीकेज होने की वजह से आग लगी और तेजी से बढ़ती चली गई। पुलिस और फायर टीम हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। हादसे की सही वजह तलाशने में जुटी है।

Tags:    

Similar News