Agra Nagar Nigam Ward No.91: आगरा रावतपाडा वार्ड की पार्षद वर्षा शर्मा, पाँच साल में कराये पाँच करोड़ के विकास का काम, बंदर हैं समस्या

Agra Nagar Nigam Ward No.91 Parshad: पार्षद ने कहा कि अपने वार्ड में नाली खड़ंजा को ठीक कराया है। जल निकासी की व्यवस्था भी करवाई है।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-10-14 10:06 GMT

Agra Nagar Nigam Ward No.91 Parshad

Agra Nagar Nigam Ward No.91: आपको बताते हैं आगरा के वार्ड 91 रावतपाड़ा के हालात... भाजपा की वर्षा शर्मा है इस वार्ड से पार्षद। इलाके में बन्दरो की बड़ी समस्या है। इसके अलावा कुछ रिहायशी इलाकों में सीवर लाइन की समस्या है। पार्षद वर्षा शर्मा के प्रयास से 5 साल में कराये गए है करीब 5 करोड़ रूपये के विकास कार्य।

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तिथियां घोषित होना बाकी है। पार्षदों ने लगभग 5 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इन पांच सालों में वार्ड में कितना विकास हुआ है, वार्ड को चमन बनाने में पार्षदों ने कितना प्रयास किया, नगर निगम से कितनी मदद मिली है, वार्ड के हालात कैसे हैं, आपको बताएंगे वार्ड 91 रावतपाड़ा की रिपोर्ट में, इस साल नए साल में ये वार्ड 92 हो गया है । राजनीतिक दलों ने निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगरा नगर निगम के 100 वार्डों में नए पार्षदों का कार्यकाल शुरू होना है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है की 5 साल में मौजूदा पार्षद ने क्या काम किए ? नगर निगम सदन में जनहित से जुड़े कितने मुद्दे उठाए। आपको बताते है रावतपाड़ा के वार्ड नंबर 91 के बारे में।

वार्ड में कई रिहायशी कॉलोनियां बनी हुई है। मानपाडा, नमक की मंडी, नई बस्ती समेत कई कालोनियां है। वार्ड में वोटरों की संख्या करीब 13 हजार है। वार्ड से वर्षा शर्मा भाजपा की पार्षद है। 5 साल में वार्ड 91 के रिहायशी इलाकों में नाली , खड़ंजा की हालत ठीक है । लेकिन कई रिहायशी इलाकों में बन्दर लोगों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए हैं। बन्दरों की वजह से इलाके में लगी लाइटे बन्द पड़ी हैं। बन्दरों की बजह से वार्ड की सड़कों पर रात में अंधेरा पसर जाता है। लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

पार्षद ने 5 साल में कराये है 5 करोड़ रुपये के विकास कार्य

पहली बार चुनाव जीतकर नगर निगम सदन में पहुंची पार्षद वर्षा शर्मा ने 5 साल की अपने कार्यकाल में 5 करोड रुपए के विकास कार्य कराए हैं । नाली खड़ंजा को ठीक कराया है। जल निकासी की व्यवस्था भी करवाई है। नमक की मंडी में 25 लाख रुपये का बजट खर्च करके सड़क बनवाई है। हाथी घाट से मदीना तिराहे तक 35 लाख रूपये के बजट से सड़क बनवाई है। इसके अलावा गोल्ड के मानपाडा इलाके में 50 साल पुरानी सीवर लाइन को भी सही कराने का काम पार्षद वर्षा शर्मा ने अपने कार्यकाल में किया है।

बन्दरों और सीवर लाइन की समस्या है वार्ड में परेशानी

भाजपा पार्षद वर्षा शर्मा ने बताया कि इलाके में विकास की रफ्तार तो ठीक है, लेकिन इलाके में बन्दर लोगों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए है। बन्दरों की वजह से इलाके में एक भी स्ट्रीट लाइट सही नही है । जैसे ही नई लाइट लगाई जाती है। बन्दर उसे खराब कर देते हैं। लाइट का तार तोड़ देते हैं। इसके अलावा नई बस्ती रोशन मोहल्ला और नमक की मंडी में सीवर की समस्या है। सीवर व्यवस्था सही नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। पार्षद वर्षा शर्मा का कहना है कि इन इलाकों से सीवर की समस्या को दूर कराना उनकी प्राथमिकता में शुमार है।

Tags:    

Similar News