UP News: ताजमहल में 2 हिंदू लड़कों ने चढ़ाया गंगाजल, गिरफ्तार, देखें वीडियो

UP News: वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवक ताजमहल में बने मकबरे में पहुंचते हैं। इसके बाद एक युवक वीडियो बनाता है और दूसरा मकबरे पर गंगाजल चढ़ाता है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-03 04:25 GMT

ताजमहल में गंगाजल चढ़ाता युवक (Pic: Social Media)

UP News: आगरा स्थित ताजमहल में आज यानी शनिवार सुबह (03 अगस्त) को उस समय हड़कंपर मच गया, जब दो युवकों ने ताजमहल पर गंगा जल चढ़ा दिया। गंगा जल चढ़ाते ही मौके पर सीआईएसएफ के जवानों ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सीआईएसएफ ने युवकों को आगरा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि युवकों ने ताजमहल पर गंगा जल चढ़ाने का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक ताजमहल में गंगाजल चढ़ा रहे हैं।

देखें वीडियो 

जानकारी के अनुसार दोनों युवक हिंदू महासभा से जुड़े हैं। एक लड़के का नाम वीनेश और दूसरे का श्याम बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवक ताजमहल में बने मकबरे में पहुंचते हैं। इसके बाद एक युवक वीडियो बनाता है और दूसरा मकबरे पर गंगाजल चढ़ाता है।  

अखिल भारतीय हिंदू महासभा मथुरा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने बताया कि वह बीती 31 जुलाई को श्याम और वीनेश के साथ सोरो से डॉक कांवड़ लेकर चलीं थी। वह दो अगस्त को की रात मथुरा पहुंची। उन्होने कहा रात 12 बजे के करीब प्रशासन ने उन्हे हाउस अरेस्ट कर लिया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर निकल गईं। आज सुबह वह ताजमहल पहुंची। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पश्चिमी गेट पर रोक दिया। इस दौरान वो करीब 4 घंटे तक वहां खड़ी रही। ऐसे में आज शनिवार सुबह मथुरा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम के साथ श्याम और वीनेश कुंतल नामक दो कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने मकबरे पर गंगाजल चढ़ाया।

 


Tags:    

Similar News