Etawah News: सड़क दुर्घटना का शिकार हुई कार, तीन की मौत, दो घायल

Etawah News: घटना जसवंत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे दो नगला कन्हई इलाके की है।;

Report :  Ashraf Ansari
Update:2025-02-17 15:19 IST

Etawah News: जिले से गुजरे नेशनल हाईवे 2 पर एक बड़ा हादसा हो गया और इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

महाकुम्भ से राजस्थान जा रहा था परिवार

इटावा में सोमवार को एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई और इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि घटना जसवंत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे दो नगला कन्हई इलाके की है। यहां एक परिवार महाकुंभ में स्नान करने के बाद अपने घर कार नंबर एचआर 55 एएन 8311 में सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी नगला कन्हई के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जहां पर चला कि कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई।

मरने वालों में दो महिला एक पुरुष

सड़क दुर्घटना में मरने वालों की पहचान हो चुकी है। जिसमें बच्चू सिंह (45), उनकी पत्नी कमलेश (40), और परिवार की लीला देवी (60) शामिल है। तो वहीं मोहन (50) और राजकुमारी (35) गंभीर रूप घायल हुए हैं। बताया गया कि सभी लोग राजस्थान के भरतपुर जिले के ग्राम उतारदा के रहने वाले थे।

दुर्घटना के बाद कार का हाल हुआ बुरा

अज्ञात वाहन की कार से टक्कर इतनी भीषण हुई की कार के ऊपर का हिस्सा पूरी तरीके से गायब हो चुका था। जबकि कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। घटना के बाद से हाईवे पर जाम लगने लगा। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो कार को हाईवे से हटाने का काम किया गया और हाईवे पर चलने वाले वाहनों को सुचारू रूप से आगे के लिए जाने दिया गया।

Tags:    

Similar News