Agra News: 6 लोगों की मौत के बाद खुली पुलिस की नींद! ऑटो में लगी आगे की सीटें हटवाई, कई के खिलाफ हुई कार्रवाई

Agra News: आगरा में विभिन्न मार्गों पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने दर्जनों ऑटो चालकों के चालान किया। ऑटो में आगे लगी सीटों को निकलवा दिया गया। साथ ही सभी को चेतावनी दी गई है कि वह क्षमता से अधिक सवारियों का परिवहन ना करें।

Report :  Arpana Singh
Update:2023-12-03 15:32 IST
जांच में जुटी पुलिस (Newstrack)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस की नींद 6 लोगों की मौत के बाद आखिरकार खुल गई है। पुलिस ने अभियान चलाकर ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। ऑटो में लगी आगे वाली सीटों को हटाया गया है। क्षमता से अधिक सवारियां लेकर परिवहन करने वाले ऑटो चालकों का चालान किया गया है। पुलिस की कार्रवाई से ऑटो चालकों में हड़कम्प मचा हुआ है। 

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑटो और केंद्र के बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई थी। वजह यह थी कि ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं। कैंटर भी तेज रफ्तार में था। हादसे के बाद अब आगरा पुलिस की नींद खुल गई है। पुलिस ने क्षमता से अधिक सवारी का परिवहन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की है। आगरा में विभिन्न मार्गों पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने दर्जनों ऑटो चालकों के चालान किया। ऑटो में आगे लगी सीटों को निकलवा दिया गया। साथ ही सभी को चेतावनी दी गई है कि वह क्षमता से अधिक सवारियों का परिवहन ना करें। ऐसा करने पर उनके ऑटो का चालान तो किया ही जाएगा। जरूरत पड़ने पर ऑटो को सीज भी किया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई से ऑटो चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।


ऑटो चालक करते हैं लोगों की जान से खिलवाड़

आमदनी बढ़ाने के चक्कर में ऑटो चालक लोगों की जान से खिलवाड़ करते हैं। ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते हैं। किसी-किसी ऑटो में तो चालक समेत 9 सवारियां बैठी हुई नजर आती हैं। जबकि नियम यह कहता है कि ऑटो चालक के अलावा ऑटो में दो अन्य सवारियां और बैठी होनी चाहिए।

सवारियों को भी दिखानी होगी जागरूकता

ऑटो चालक तो अपनी कमाई के फेर में रहते हैं। लेकिन, ऑटो में बैठने से पहले सवारियों को भी जागरूकता दिखानी होगी। जिस ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी रहती हैं। उसमें परिवहन नहीं करना होगा।

एडीसीपी ट्रैफिक अरुण चन्द्र ने बताया कि अभियान चला कर क्षमता से अधिक सवारियों का परिवहन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऑटो में आगे लगी सीटों को निकलवाया जा रहा है। जिन ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां मिल रही है। उनका चालान किया जा रहा है।



Tags:    

Similar News