Agra News: ताजमहल में फिर टूटे नियम, बगीचे में नमाज पढ़ती महिला का वीडियो वायरल

Agra News: अधीक्षण पुरातत्वविद डॉक्टर राजकुमार पटेल ने वायरल फोटो और वीडियो पर संज्ञान लिया है। उन्होंने जानकारी दी है कि सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो और वीडियो सामने आया है। गुरुवार को ताजमहल में करीब 20,000 पर्यटक पहुंचे हैं। ऐसे में महिला की पहचान कर पाना थोड़ा मुश्किल है।

Update: 2023-06-30 10:21 GMT

Agra News: आगरा में ताजमहल को लेकर एक बार फिर नियम तोड़े जाने का मामला सामने आया है। इस बार एक महिला यहां के बगीचे में नमाज पढ़ती हुई दिखाई दे रही है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में नमाज पढ़ी गई। वीडियो के आधार पर बकरीद की नमाज़ के बाद दोपहर में ये महिला नमाज पढ़ते हुए बताई जा रही है। इस मामले की संबंधित अथॉरिटीज ने जांच शुरू कर दी है।

नमाज से फिर विवादों की सुर्खियों में आया ताजमहल

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल एक बार फिर सुर्खियों में है। ताजमहल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 3 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में एक महिला ताजमहल के गार्डन एरिया में दिखाई दे रही है। कहा जा रहा है कि महिला ने नियम तोड़े हैं। ताजमहल के गार्डन में बैठकर नमाज अदा की है। कहा जा रहा है कि महिला ताजमहल के अंदर रेलिंग कूदकर प्रतिबंधित गार्डन एरिया में पहुँची और नमाज करने की मुद्रा में नजर आई। महिला के ऊपर सवाल उठ रहे है। महिला कौन है, कहां की रहने वाली है, इस बात की अब तक जानकारी नहीं हो पाई है।

महिला की पहचान कर पाना मुश्किल

अधीक्षण पुरातत्वविद डॉक्टर राजकुमार पटेल ने वायरल फोटो और वीडियो पर संज्ञान लिया है। उन्होंने जानकारी दी है कि सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो और वीडियो सामने आया है। गुरुवार को ताजमहल में करीब 20,000 पर्यटक पहुंचे हैं। ऐसे में महिला की पहचान कर पाना थोड़ा मुश्किल है। वायरल वीडियो किस तारीख का है, अभी इस बात की भी सही जानकारी नही हो पाई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जो लोग ताजमहल के प्रतिबंधित एरिया में नमाज पढ़ता हुए पकड़े गए है। उन्हें या तो पुलिस के सुपुर्द किया गया है, या फिर माफीनामा लिखवाने के बाद छोड़ दिया गया है । अधीक्षण पुरातत्वविद ने बताया कि नियम के अनुसार ताजमहल में नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद के पास जगह निर्धारित है। इसके अलावा किसी अन्य स्थान पर नमाज नहीं पढ़ी जा सकती है। नियम का उल्लंघन करने वाले पर्यटक को पकड़ा जाता है। जरूरत पड़ने पर पुलिस के सुपुर्द भी किया जाता है।

Tags:    

Similar News