आगरा को CM योगी की बड़ी सौगात, हेलीपोर्ट सेवा का किया शुभारंभ, बोले-यूपी में सुशासन..

AgraNews: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने सबको साथ लेकर चलने का काम शुरू किया।

Report :  Arpana Singh
Update: 2023-12-25 11:11 GMT

आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (न्यूजट्रैक)

Agra News: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को बड़ी सौगात दी है। बटेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 100 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने हेलीपोर्ट सेवा का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने सबको साथ लेकर चलने का काम शुरू किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण दिया। कहा कि अस्थिर सरकारें देश के लिए खतरनाक होती है। पाकिस्तान के लोग एक-एक रोटी को तरस रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार साढ़े तीन साल से लोगों को अनाज दे रही है। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार से उत्तर प्रदेश में विकास हुआ है। यूपी आज विकास के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है। आज प्रदेश में सुशासन है। अपराधी डर से थर थर कांप रहे हैं। गांव की कनेक्टिविटी के साथ हवाई सेवा शुरू हो रही हैं। वर्ष 2017 में देश के पर्यटन में तीसरे स्थान पर था। इस वर्ष विकास की रफ्तार उससे भी तेज है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी से अपील करते हुए कहा कि पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करें। ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा का पालन करें। अटलजी ने देश को जो दिया वह विश्व स्तर का था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हजारों लाखों लोगों को योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। 18 अटल विद्यालय बन रहे हैं।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि बटेश्वर ऐसा स्थल जहां यमुना चार किलोमीटर तक पश्चिम दिशा में बहती है। मुख्यमंत्री के बुलडोजर के दम पर गुंडे माफिया खत्म हुए है। प्रदेश सरकार सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। वहीं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अटल जी ने किसानों को सस्ते दर पर कर्ज को किसान क्रेडिट कार्ड शुरू किया। देश के गांवों के किसान, नौजवानों के दर्द को समझा। गांवों को सड़कों से जोड़ा। स्कूल बनवाए। अटल की योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। अटल जी जैसा व्यक्तित्व कोई दूसरा नही हो सकता।

Tags:    

Similar News