UP News: 'बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे', आगरा से सीएम योगी का संदेश

UP News: आगरा पहुंचे सीएम योगी ने बांग्लादेश के हालातों का संदर्भ देते हुए देश के नागरिकों को एक रहने की सीख दी।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-26 08:21 GMT

आगरा में सीएम योगी (Pic: Social Media)

UP News: "राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं। राष्ट्र तभी सख्त होगा जब हम एक होंगे। बांग्लादेश में देख रहे हैं ना, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो नेक रहेंगे।" यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में कही। सीएम योगी आदित्यनाथ आज आगरा में मुंडी चौराहे पर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। सीएम योगी ने प्रतिमा का अनावरण करने पर कहा कि, मुझे लगात है कि 10 साल से यह प्रतिमा मेरा इंतजार कर रही थी। मेरे ऊपर उनकी कृपा आ गई। मुझे यहां आने का मौका तब मिला जब कृष्णजन्मोत्सव मनाया जा रहा है।

भारत और सनातन धर्म की चुनौती अगल नहीं

अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि जो चुनौती हम सब के सामने है उसका सामना करना पड़ेगा। सनातन धर्म के सामने बड़ी चुनौती है। सीएम योगी ने कहा कि जो चुनौती भारत की है वह सनातन धर्म की चुनौती है। इन्हें एक दूसरे से अलग नहीं रखा जा सकता। सीएम ने आगाह करते हुए कहा कि याद रखिए फिर से समाज को बांटने की जो साजिश हो रही है अगर वह सफल हुई तो बांग्लादेश जैसी स्थिति यहां भी हो जाएंगी। विपक्षा पर निशाना साधते हुए उन्होंन कहा कि हमें भेदभाव को रोकना होगा। एक-एक व्यक्ति को जोड़ने की जरूरत है। साथ ही विभाजनकारी शक्तियों को बेनकाब करना होगा। वह केवल अपना उल्लू सीधा कर समाज में भेदभाव करना चाहती हैं।


'दुष्ट था औरंगजेब'

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि हम इतिहास जानते हैं। दुष्ट औरंगजेब का इस आगरा से भी संबंध था। सीएम ने कहा कि इसी आगरा में शिवाजी ने औरंगजेब को चुनौती दी थी। तब औरंगजेब को कहा था कि तुम चूहे की तरह तड़पते रह जाओगे लेकिन तुम्हें हिंदुस्तान पर कब्जा नहीं करने देंगे। वह दुष्ट था। सीएम ने आगे कहा कि औरंगजेब ने महाराजा जसवंत सिंह से संधि करते हुए जोधपुर रियासत में कुछ न करने का आश्वसन दिया था। बाद में उसने जसवंत सिंह को धोखे से अफगानियों के साथ युद्ध में लेकर चला गया। वहीं पर औरंगजेब ने महाराजा पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।

Tags:    

Similar News