Ravan Dahan 2023: आज मरेगा रावण, बुराइयों का होगा अंत, दशहरा पर देशभर में गूंजेंगे भगवान श्री राम के जयकारे

Ravan Dahan 2023: आमिर खान का कहना है कि यह उनका पुश्तैनी कारोबार है। उनकी चार पीढ़ियां इस कारोबार से जुड़ी हुई है। उनके दादा परदादा भी रावण का पुतला बनाते थे। वह भी बचपन से रावण का पुतला बनाने का काम कर रहे हैं।

Report :  Arpana Singh
Update: 2023-10-24 05:07 GMT

Ravan Dahan 2023 (Newstrack)

Ravan Dahan 2023: आगरा में आमिर खान का परिवार पिछले चार दशक से रावण का पुतला बना रहा है। खान परिवार विजयदशमी का त्यौहार नजदीक आते ही। रामलीला मैदान में पहुंच जाता है। दिन-रात मेहनत करके रावण के पुतले को जीवंत बनाने में जुट जाता है। इस बार भी खान परिवार ने 100 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया है। जबकि मेघनाथ का पुतला 90 फीट ऊंचा बनाया गया है। कुंभकरण का भी पुतला बनाया गया है। आज भगवान श्री राम बाण चलाकर रावण का वध करेंगे।

40 दिन में तैयार हुआ रावण

दशहरा के पर्व को देखने के लिए रामलीला मैदान में हजारों की भीड़ पहुंचेगी। बुराई पर अच्छाई की जीत होगी। असत्य पर सत्य की विजय होगी। आमिर खान बताते हैं कि पुतले को बनाने में करीब 40 दिन का समय लगा है। करीब एक लाख रुपये का खर्चा भी हुआ है। पुतले को बनाने में बांस, बल्ली, रस्सी, सुतली, कागज, चमकीली पन्नी और गोंद का इस्तेमाल किया गया है। 40 दिन से आमिर खान और उनके साथ 6 कारीगर रावण का पुतला बना रहे हैं।


आमिर खान का कहना है कि यह उनका पुश्तैनी कारोबार है। उनकी चार पीढ़ियां इस कारोबार से जुड़ी हुई है। उनके दादा परदादा भी रावण का पुतला बनाते थे। वह भी बचपन से रावण का पुतला बनाने का काम कर रहे हैं। उनके बेटे भी इस काम में उनका सहयोग करते हैं। पुतला तैयार होने के बाद उसमें आतिशबाजी भरी जाती है। इस बार पुतले में खास तरह की आतिशबाजी भरी गई है। रावण के मुंह आग निकलने का इंतजाम किया गया है। रावण की पलके भी इस बार झपकेगी। आज शाम को रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम रावण का वध करेंगे। उसके साथ ही नाटक लीलाओं का मंचन भी किया जाएगा।


रामलीला मैदान में चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर

आगरा के रामलीला मैदान पर विजयदशमी के दिन रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसे देखने के लिए आगरा के अलावा आसपास के जिलों के लोग भी रामलीला मैदान पहुंचते हैं। मैदान में हजारों की भीड़ रावण वध की गवाह बनती है। ऐसे में लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रामलीला मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के अलावा लोगों की सुरक्षा में पीएसी भी तैनात की गई है। परिसर के अंदर और बाहर चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे। 




Tags:    

Similar News