Lok Sabha Elections Result 2024: आगरा से जीते एसपी सिंह बघेल, सपा उम्मीदवार की करारी हार

Lok Sabha Elections Result 2024: आगरा लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हुई और 53.99 प्रतिशत वोट डाले गए। इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद एसपी सिंह बघेल, सपा के सुरेश चंद कर्दम और बसपा के पूजा अमरोही के बीच रहा।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2024-06-04 12:37 GMT

Lok Sabha Elections Result 2024 (Pic:Newstrack)

Agra Loksabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे धीरे-धीर सामने आ रहे है। उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट आगरा से भाजपा उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल ने शानदरा जीत हासिल की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश चंद्र कर्दम को हराया। चुनाव आयोग द्वारा जारी ऑकड़ों के अनुसार एसपी सिंह बघेल सपा उम्मीदवार को 2 लाख 24 हजार 3 बहत्तर वोटों से हराया है। यूपी में आगरा लोकसभा सीट कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था, लेकिन समय ने ऐसा करवट बदला कि कांग्रेस का किला बालू के ढेर में तब्दील हो गया। 

इतने उम्मीदवारों ने लड़ा चुनाव 

भारतीय जनता पार्टी से प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल, समाजवादी पार्टी से सुरेश चंद कर्दम, बहुजन समाज पार्टी से पूजा अमरोही, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से आराम सिंह, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी से कुलदीप कुमार, स्वतंत्र पार्टी से उम्मीदवार महेंद्र सिंह, स्वतंत्र पार्टी से उम्मीदवार पूजा, भारतीय मजदूर जनता पार्टी से सर्वेश कुमार, स्वतंत्र पार्टी से उम्मीदवार अम्बेडकर हसनूराम अम्बेडकर, लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी से जीतेंद्र गौतम और आदर्श समाज पार्टी से चंद्रपाल चुनाव लड़ रहे थे।

2 लाख से अधिक वोटों से दी शिकस्त

इस सीट पर पहले क्षेत्रीय दलों ने और अब भाजपा ने इस क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। आगरा लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हुई और 53.99 प्रतिशत वोट डाले गए। इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद एसपी सिंह बघेल, सपा के सुरेश चंद कर्दम और बसपा के पूजा अमरोही के बीच रहा। आपको बता दें, कि भारतीय जनता पार्टी 2009 से लगातार इस सीट पर जीतती आ रही है। आज की नतीजे फिर बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में आया है। आयोग द्वारा जारी रुझानों के मुताबिक एसपी सिंह बघेल को 2 लाख से अधिक वोट मिले है। हालांकि यह ऑकड़ा अभी बदल सकता है। वहीं बघेल को 469837वोट मिले हैं और वो 203012 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के सुरेश चंद्र कर्दम 266825 वोट के साथ दूसरे नंबर और पूजा अमरोही 145389 वोट पाकर तीसरे नंबर पर हैं।

Tags:    

Similar News