Agra News: खनन माफिया के गुर्गों ने पुलिस पर की फायरिंग, सिपाही घायल

Agra News: जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब एक खनन माफिया के गुर्गों ने पुलिस पर धावा बोल दिया।

Update: 2024-09-07 05:36 GMT

आगरा में खनन माफिया के गुर्गों ने पुलिस पर की फायरिंग (न्यूजट्रैक)

Agra Crime: जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार सुबह खनन माफिया के गुर्गों ने पुलिस पर धावा बोल दिया। पुलिस के वाहन में ट्रैक्टर से टक्कर मारी। इसके बाद कई पुलिसकर्मियों पर कई राउंड फायरिंग भी की। जिसमें एक सिपाही गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग करने के बाद खनन माफिया के गुर्गे मौके से फरार हो गये। 

गुर्गो ने की कई राउंड फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार खेरागढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत समाधा गांव रोड पर बालू से भरी दो ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। जिसकी जानकारी मिलने पर खेरागढ़ इंस्पेक्टर देव करन सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उसका पीछा किया। इस दौरान खनन माफिया के गुर्गो ने कुछ दूर जाकर अपनी ट्रालियों को ट्रैक्टर से अलग कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस के वाहन पर हमला बोलते हुए ट्रैक्टर से टक्कर मारी।

इस दौरान गुर्गो ने पुलिस ने तमंचे से कई राउंड फायरिंग भी की। इस दौरान एक सिपाही अजय को गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि गोली सिपाही के कान के पास लगी है। सिपाही के घायल होने पर पुलिस को मौके से भागना पड़ा। फायरिंग करने के बाद खनन माफिया के गुर्गे बेखौफ होकर मौके से फरार हो गये।

घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होने पर थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस खनन माफिया की तलाश कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी खनन माफिया के गुर्गो द्वारा पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारने और अंधाधुंध फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है।

खनन माफियाओं के हौसले बुलंद

जनपद में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है। इससे पूर्व बीते साल छह सितंबर की रात को भी आगरा जनपद में खेरागढ़-जगनेर सीमा पर खनन माफिया और उसके गुर्गों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। धौलपुर से बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर लेकर आ रहे खनन माफिया और उसके गुर्गों ने घेराबंदी करने पर पुलिस के वाहन पर गोलियां चलाईं थी। हालांकि पुलिस की जवाबी फायरिंग के बाद हमलावर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर राजस्थान सीमा की ओर भाग गए थे। पुलिस ने बालू से भरी पांच ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की थी।

Tags:    

Similar News