Agra News: दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख 35 हजार का 29 किलो गांजा बरामद

Agra News: दोनों तस्करों के कब्जे से 29 किलोग्राम गाँजा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 435000 आंकी जा रही है।

Report :  Arpana Singh
Update: 2024-03-04 05:23 GMT

गांजा तस्कर गिरफ्तार (सोशल मीडिया)

)Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में आरपीएफ और नारकोटिक्स ब्यूरो लखनऊ की टीम ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से टीम ने 4 लाख 35 हजार कीमत का 29 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। मामला आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का है।

रेलवे सुरक्षा बल आगरा छावनी की टीम NCB लखनऊ की टीम के साथ आगामी लोकसभा चुनाव और होली त्यौहार के मद्देनजर चेकिंग अभियान चला रही थी। आपरेशन 'नार्कोस' की टीम ने दो अन्तर्राजीय गांजा तस्करों को पकड़ा है। दोनों के कब्जे से 29 किलोग्राम गाँजा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 435000 आंकी जा रही है। सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल आगरा छावनी को नारकोटिक्स ब्यूरो लखनऊ से प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में दो गांजा तस्कर गांजा लेकर आ रहे हैं।


वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा के निर्देश पर निरीक्षक आगरा छावनी द्वारा सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह तोमर को तत्काल कार्यवाही के लिए कहा गया। टीम मुस्तैद हो गई। जैसे ही गाड़ी के आगरा छावनी के PF No 02 पर पहुँची। रेलवे सुरक्षा बल आगरा छावनी और नारकोटिक्स विभाग लखनऊ के उप निरीक्षक सुनील कुमार ने एनसीबी की टीम के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग शुरू की। कोच सं B-5 की सीट नंबर 50-53 पर दो व्यक्ति मिले। जिनका हुलिया एनसीबी लखनऊ द्वारा दर्शाये गए फोटोग्राफ के अनुसार पाए जाने पर दोनों व्यक्तियों को गाड़ी से उतार लिया गया। सामान के साथ पोस्ट हाजा पर लाया गया। जहां पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा सूटकेस खोलकर दिखाने पर उसके अंदर गाँजा बरामद हुआ। दोनों व्यक्तियों को मय सामान के एनसीबी लखनऊ की टीम द्वारा अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ की गई। बरामद गांजे का वजन 29 किलोग्राम है। अनुमानित कीमत 435000 आंकी गई है।


पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान प्रभात कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश उम्र 29 वर्ष, निवासी--LIG,1479,  सेक्टर- 8, झंडा चौक थाना सरघू, रायपुर छत्तीसगढ़। सतीश कुमार पुत्र स्वर्गीय फूल सिंह, उम्र 45 बर्ष निवासी- 341, वार्ड नंबर 10 रविदास मंदिर के पास, थाना घरौंदा, करनाल, हरियाणा है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी के कारोबार से जुड़े हुए हैं। दोनों आरोपियो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए एनसीबी लखनऊ की टीम द्वारा धारा 08/20, 08/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में  एएसआई धर्मेंद्र सिंह तोमर (RPF), हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत शर्मा (RPF), हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार (RPF), हेडकांस्टेबल चंद्रवीर सिंह (RPF), NCB/LKO से SI सुनील कुमार , CT संदेश, बृजेश कुमार (चालक) शामिल हैं। 

Tags:    

Similar News