Agra News: घर से जेवर लेकर पत्नी हुई गायब, पति ने परिचित युवक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Agra News: पति विनोद कुमार के मुताबिक उनकी पत्नी खुशबू (22 साल) 28 जनवरी को घर से नगदी और जेवर के साथ कीमती सामान लेकर घर से चली गई।

Report :  Arpana Singh
Update: 2024-02-04 09:02 GMT
सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Agra News: आगरा जनपद में शादीशुदा महिला घर से जेवर लेकर गायब हो गई है। महिला के पति ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। परिचित युवक पर पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामला ट्रांस जमुना थाना क्षेत्र का है। पनवारी थाना सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले विनोद कुमार ने सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विनोद कुमार के मुताबिक उनकी पत्नी खुशबू (22 साल) 28 जनवरी को घर से नगदी और जेवर के साथ कीमती सामान लेकर घर से चली गई। पति विनोद कुमार घर पर वापस लौटे तो उन्हें पत्नी और कीमती सामान घर से नदारद मिला। विनोद कुमार ने काफी खोजबीन की, लेकिन उन्हें पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला। विनोद कुमार का आरोप है कि टेढ़ी बगिया गुलाब नगर निवासी पुष्पेंद्र कुमार उनकी पत्नी को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है। विनोद कुमार से मिली तहरीर के आधार पर सिकंदरा थाना पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पत्नी के जाने के बाद विनोद कुमार अनहोनी की आशंका से परेशान है। उन्हें डर सता रहा है कि पुष्पेंद्र उनकी पत्नी के साथ कुछ गलत ना कर दे।

तेजी से बढ़ रहे हैं इस तरह के मामले

इन दिनों इस तरह के मामले तेजी से बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बात नाबालिक और बालिग युवतियों की हो या फिर शादीशुदा महिलाओं की। इस तरह के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस तरह की घटनाओं में महिलाओं-युवतियों के साथ अनहोनी की आशंका का खतरा बना रहता है। कई महिलाएं और युक्तियां गलत हाथों में फंसकर अपना जीवन भी बर्बाद कर चुकी है।

जांच में जुटी पुलिस

मुकदमा दर्ज करने के बाद सिकंदरा थाना पुलिस ने विवाहिता की बरामदगी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं । विवाहिता का सुराग लगाने के लिए सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है पुलिस आरोपी पुष्पेंद्र के कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। देखना होगा पुलिस टीम कब तक विवाहिता को बरामद कर पति है।

Tags:    

Similar News